राजस्थान में आज छाया घना कोहरा, 11 शहरों में शीतलहर का भी अलर्ट, अब एक जनवरी तक कड़ाके की सर्दी

राजस्थान में आज छाया घना कोहरा, 11 शहरों में शीतलहर का भी अलर्ट, अब एक जनवरी तक कड़ाके की सर्दी

राजस्थानी चिराग। राजस्थान में आज सर्दी कंपकंपी छुड़ाने वाली है। ज्यादातर शहरों में सुबह घना कोहरा छाया रहा,(Rajasthan Weather Update) कई जिलों में पिछले दो-तीन दिन से सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए हैं, आज भी धूप नहीं निकली है। इस बीच मौसम विभाग ने आज 11 जिलों में शीतलहर चलने की संभावना जताई है। जिससे जाहिर है कि सर्दी में और इजाफा होगा।

मावठ के बाद आज घना कोहरा

राजस्थान में अब एक जनवरी तक कड़ाके की सर्दी का दौर रहने वाला है। पिछले दो तीन दिन अधिकांश जिलों में बादल छाए रहे, कुछ जिलों में मावठ हुई। अब बारिश का दौर थम गया है, तो घने कोहरे ने दस्तक दे दी है। आज राजस्थान के ज्यादातर जिलों में सुबह घना कोहरा छाया रहा। कई जिलों में सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए हैं। जिससे लोगों को ठिठुरन भरी सर्दी का अहसास हो रहा है।

11 जिलों में शीतलहर का अलर्ट

राजस्थान में आज मौसम विभाग ने 11 जिलों में कोल्ड वेव को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आज उदयपुर, कोटा, नागौर, बीकानेर, चित्तौड़, झुंझुनूं, सीकर, चूरू, टोंक, नागौर, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर जिलों में शीतलहर चलने की संभावना है, जिससे तापमान में और गिरावट दर्ज की जाएगी और इन जिलों में लोगों को कंपकंपी छुड़ा देने वाली सर्दी का अहसास होगा।

 1 जनवरी तक कड़ाके की सर्दी का दौर

राजस्थान में मावठ के बीच शनिवार को सबसे कम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस जैसलमेर में दर्ज किया गया। बाकी शहरों में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और इससे ऊपर रहा। मगर अब मौसम विभाग का कहना है कि राजस्थान में एक जनवरी तक सर्दी में लगातार इजाफा होगा। शीतलहर की वजह से न्यूनतम तापमान में गिरावट होगी। एक जनवरी से मौसम में कुछ राहत मिल सकती है। एक जनवरी के बाद घने कोहरे और शीतलहर से थोड़ी राहत महसूस होगी। हालांकि सर्दी का सितम बरकरार रहेगा।

  • Related Posts

    बीकानेर में कांग्रेस शहर जिलाध्यक्ष के साथ बदसलूकी और मारपीट का आरोप, कार्यकर्ताओं में रोष

    बीकानेर में कांग्रेस शहर जिलाध्यक्ष के साथ बदसलूकी और मारपीट का आरोप, कार्यकर्ताओं में रोष बीकानेर। वार्ड नंबर 50 में कांग्रेस के चुनाव कार्यालय के उद्घाटन के दौरान कांग्रेस शहर…

    भाजपा ने दो विधायकों के विरोध के कारण महावीर रांका का टिकट वापस छीना

    भाजपा ने दो विधायकों के विरोध के कारण महावीर रांका का टिकट वापस छीना (राजस्थानी चिराग की खास खबर) बीकानेर। 31 अगस्त। अभी अभी खबर मिली है कि वार्ड नंबर…

    You Missed

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा