सड़क हादसा : बीकानेर में यहां दो बाइक आमने-सामने भिड़ी, दो युवकों की मौत

सड़क हादसा : बीकानेर में यहां दो बाइक आमने-सामने भिड़ी, दो युवकों की मौत

राजस्थानी चिराग। जिले के महाजन कस्बे से गुजर रहे नेशनल हाइवे पर दो बाइक इतनी जोर से आमने-सामने टकराई कि दोनों के चालकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना में बाइक पर सवार दो युवकों को घायल अवस्था में महाजन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महाजन पुलिस के अनुसार नेशनल हाइवे 62 पर बुधवार शाम करीब पांच बजे दो बाइक सवार आमने-सामने भिड़ गए। लालेरा बस स्टेंड के पास हुए इस हादसे के दौरान दोनों तरफ से बाइक सवार फुल स्पीड में आ रहे थे। दोनों जैसे ही आपस में भिड़े, दोनों चालकों के सिर पर गंभीर चोट आई। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। इन्हें महाजन के सरकारी अस्पातल में ले गए लेकिन उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इसमें एक मृतक पीपरा गांव का रहने वाला किसन है जबकि दूसरा जसवंतसर का गंगाधर है। दोनों की उम्र बीस से पच्चीस साल के बीच है। वहीं राजेश और पूनम नामक दो युवक घायल थे। घायलों को तुरंत महाजन के सरकारी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

Recent Posts

  • Related Posts

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत बीकानेर। बीकानेर में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन भाइयों की मौत…

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर बीकानेर। प्रदेश के गांवो में एलपीजी उपभोक्ताओं को सिलेंडर बुकिंग की समय सीमा को कम कर दिया गया है।…

    You Missed

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा