बीकानेर: घर में घुसकर महिला के साथ किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

बीकानेर: घर में घुसकर महिला के साथ किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

बीकानेर। जिले के श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर विवाहिता के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीडि़ता की ओर से पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया गया है। पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि उसका पति बाहर रहता है। वह अपने दो छोटे बच्चों के साथ घर में अकेली थी। मंगलवार शाम करीब सात बजे वह अपने घर में दीया बाती कर रही थी। तभी उसी के गांव का आरोपी शराब के नशे में उसके घर में घुसा और उसे जबरदस्ती पकड़ लिया। आरोपी ने उससे मारपीट कर चोटिल कर दिया और डरा धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। परेशान पीडि़ता ने अपनी ननद व अपनी बहन को बुलाकर घटना के बारे में बताया। दोनों ने सुबह पुलिस को सूचना देने की बात कही तो बीती रात को ही करीब साढ़े दस बजे बजे आरोपी हाथ में गंडासी लेकर जान से मारने की नियत से उसके घर में घुसा। पीडि़ता के बच्चों के शोर मचाने पर आइंदा जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। पीडि़ता की शिकायत पर  पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

Recent Posts

  • Related Posts

    राजस्थान के 25 जिलों में आज तेज बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

    राजस्थान के 25 जिलों में आज तेज बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम बीकानेर। बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के असर से राजस्थान में मानसून फिर…

    पूर्व विधायक का हार्ट अटैक से निधन, 2008 में निर्दलीय जीतकर रचा था इतिहास

    पूर्व विधायक का हार्ट अटैक से निधन, 2008 में निर्दलीय जीतकर रचा था इतिहास अजमेर जिले के मसूदा विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ब्रह्मदेव कुमावत…

    You Missed

    राजस्थान के 25 जिलों में आज तेज बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

    राजस्थान के 25 जिलों में आज तेज बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

    पूर्व विधायक का हार्ट अटैक से निधन, 2008 में निर्दलीय जीतकर रचा था इतिहास

    पूर्व विधायक का हार्ट अटैक से निधन, 2008 में निर्दलीय जीतकर रचा था इतिहास

    बीकानेर: पत्नी को बचाने जोहड़ में कूदा पति, दोनों की डूबने से मौत

    बीकानेर: पत्नी को बचाने जोहड़ में कूदा पति, दोनों की डूबने से मौत

    बीकानेर: चाची पर पेट्रोल छिड़कर आग लगाने वाला रिश्तेदार गिरफ्तार

    बीकानेर: चाची पर पेट्रोल छिड़कर आग लगाने वाला रिश्तेदार गिरफ्तार

    शहर के स्पा सेंटरों से पकड़ी गईं थाईलैंड, युगांडा और लाओस की 9 महिलाएं

    शहर के स्पा सेंटरों से पकड़ी गईं थाईलैंड, युगांडा और लाओस की 9 महिलाएं

    2 बच्चों की हत्या कर मां-बाप ने किया सुसाइड, भाई ने कूदते देखा तो शोर मचाया

    2 बच्चों की हत्या कर मां-बाप ने किया सुसाइड, भाई ने कूदते देखा तो शोर मचाया