राजस्थान में यहां 11 जनवरी तक अवकाश घोषित, अब बच्चों को सर्दी से मिलेगी राहत; आदेश जारी

राजस्थान में यहां 11 जनवरी तक अवकाश घोषित, अब बच्चों को सर्दी से मिलेगी राहत; आदेश जारी

जयपुर। कड़ाके की सर्दी और कोहरे के बीच जिला कलक्टर ने जयपुर जिले में संचालित शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के आंगनबाडी केन्द्रों के शाला पूर्व शिक्षा गतिविधियों के लिए पंजीकृत 3-6 आयु वर्ग के बच्चों की 11 जनवरी तक छुट्टी घोषित कर दी है। ऐसे में चौमूं और गोविंदगढ महिला बाल विकास परियोजना के अधीन संचालित आंगनबाड़ी केन्द्रों में नामांकित पांच हजार से अधिक नौनिहालों को सर्दी से राहत मिलेगी। जानकारी के अनुसार दिसंबर, 2024 की सर्दी और कोहरा होने के साथ सरकारी स्कूलों में 25 दिसंबर से 5 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश घोषित कर दिया था, लेकिन आंगनबाडी केन्द्रों में नौनिहालों को पढने जाना पड़ रहा था।

इससे अभिभावकों में बच्चों को सर्दी में केन्द्र भेजने में नाराजगी थी। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि पोषाहार के चलते बच्चों को शीतकालीन अवकाश नहीं दिया गया था, लेकिन सर्दी का असर तेज होने से अवकाश घोषित किया है। पिछले दिनों पड़ी तेज सर्दी में आंगनबाड़ी केंद्र सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक संचालित थे। सूत्रों ने बताया कि अवकाश घोषित होने पर अब आंगनबाडी केन्द्रों में 3: 3 से 6 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को दिए जाने वाला गरम पूरक पोषाहार टेक होम राशन के रूप में दिया जाएगा। अन्य सेवाएं टीकाकरण, मातृ-शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस आदि अन्य गतिविधियां पूर्व की भांति सम्पादित होंगी। मानदेयकर्मी निर्धारित समयावधि में आंगनबाडी केन्द्रों में उपस्थित रहेंगी।

  • Related Posts

    राजस्थान के 25 जिलों में आज तेज बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

    राजस्थान के 25 जिलों में आज तेज बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम बीकानेर। बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के असर से राजस्थान में मानसून फिर…

    पूर्व विधायक का हार्ट अटैक से निधन, 2008 में निर्दलीय जीतकर रचा था इतिहास

    पूर्व विधायक का हार्ट अटैक से निधन, 2008 में निर्दलीय जीतकर रचा था इतिहास अजमेर जिले के मसूदा विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ब्रह्मदेव कुमावत…

    You Missed

    राजस्थान के 25 जिलों में आज तेज बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

    राजस्थान के 25 जिलों में आज तेज बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

    पूर्व विधायक का हार्ट अटैक से निधन, 2008 में निर्दलीय जीतकर रचा था इतिहास

    पूर्व विधायक का हार्ट अटैक से निधन, 2008 में निर्दलीय जीतकर रचा था इतिहास

    बीकानेर: पत्नी को बचाने जोहड़ में कूदा पति, दोनों की डूबने से मौत

    बीकानेर: पत्नी को बचाने जोहड़ में कूदा पति, दोनों की डूबने से मौत

    बीकानेर: चाची पर पेट्रोल छिड़कर आग लगाने वाला रिश्तेदार गिरफ्तार

    बीकानेर: चाची पर पेट्रोल छिड़कर आग लगाने वाला रिश्तेदार गिरफ्तार

    शहर के स्पा सेंटरों से पकड़ी गईं थाईलैंड, युगांडा और लाओस की 9 महिलाएं

    शहर के स्पा सेंटरों से पकड़ी गईं थाईलैंड, युगांडा और लाओस की 9 महिलाएं

    2 बच्चों की हत्या कर मां-बाप ने किया सुसाइड, भाई ने कूदते देखा तो शोर मचाया

    2 बच्चों की हत्या कर मां-बाप ने किया सुसाइड, भाई ने कूदते देखा तो शोर मचाया