इस कोचिंग में टीम को नहीं मिला स्टूडेंट-फीस का रिकॉर्ड, 800 करोड़ की डील में कैश भी लिया

इस कोचिंग में टीम को नहीं मिला स्टूडेंट-फीस का रिकॉर्ड, 800 करोड़ की डील में कैश भी लिया

राजस्थान की उत्कर्ष कोचिंग पर दूसरे दिन शुक्रवार (3 जनवरी) को भी आयकर विभाग की कार्रवाई जारी रही। गुरुवार को जोधपुर, जयपुर, प्रयागराज और इंदौर में टीम ने रेड डाली थी, जो देर रात तक चली। शुक्रवार को जोधपुर के 14 और जयपुर, प्रयागराज और इंदौर के एक-एक ठिकानों पर सर्च चल रहा है। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि उत्कर्ष कोचिंग और फिजिक्स वाला के बीच हुई 800 करोड़ की डील में टैक्स चोरी के लिए करोड़ों रुपए का लेन-देन कैश में किया गया। इसकी शिकायत डिपार्टमेंट को मिल गई थी, जिसके बाद ये कार्रवाई हुई। सर्च में टीम को बच्चों की फीस और किस कोर्स में कितने स्टूडेंट है, इसका रिकॉर्ड नहीं मिला है। टीम की ओर से डिजिटल सबूत के तौर पर यहां मिले रिकॉर्ड की क्लोनिंग भी की है। विभाग की डेढ़ दर्जन टीमों में तीन राज्यों में 19 ठिकानों पर गुरुवार को छापे मारे थे। सूत्रों के मुताबिक फिजिक्स वाला और उत्कर्ष की कुछ महीनों पहले हुई डील के बाद ये मामला रडार पर आया था। आयकर विभाग को ऐसी शिकायतें मिली कि फिजिक्स वाला के साथ शेयर डील में उत्कर्ष कोचिंग संचालक ने बड़ा घपला किया है। 800 करोड़ से अधिक की इस डील में बड़े पैमाने पर अघोषित लेन-देन शामिल है। आयकर विभाग को इस डील की जानकारी मिली तो उसने डॉक्युमेंट खंगाले। विभाग के हाथ लगे डॉक्युमेंट में करोड़ों रुपए का घोटाला होना साफ हो गया। डील में बड़े पैमाने पर कैश में लेन-देन करना सामने आया है। संचालक की ओर से बड़े पैमाने पर टैक्स की चोरी की गई है। छापेमारी में बड़ी मात्रा में कैश और ज्वेलरी मिली है, जिसकी कीमत का अनुमान लगाया जा रहा है।

  • Related Posts

    बीकानेर में कांग्रेस शहर जिलाध्यक्ष के साथ बदसलूकी और मारपीट का आरोप, कार्यकर्ताओं में रोष

    बीकानेर में कांग्रेस शहर जिलाध्यक्ष के साथ बदसलूकी और मारपीट का आरोप, कार्यकर्ताओं में रोष बीकानेर। वार्ड नंबर 50 में कांग्रेस के चुनाव कार्यालय के उद्घाटन के दौरान कांग्रेस शहर…

    भाजपा ने दो विधायकों के विरोध के कारण महावीर रांका का टिकट वापस छीना

    भाजपा ने दो विधायकों के विरोध के कारण महावीर रांका का टिकट वापस छीना (राजस्थानी चिराग की खास खबर) बीकानेर। 31 अगस्त। अभी अभी खबर मिली है कि वार्ड नंबर…

    You Missed

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा