घर के बाहर खेल रहे बच्चे को उठा ले गये दो युवक,पुलिस ने सुरक्षित बरामद कर दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

घर के बाहर खेल रहे बच्चे को उठा ले गये दो युवक,पुलिस ने सुरक्षित बरामद कर दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

राजस्थानी चिराग। श्रीगंगानगर में बुधवार को अपहरण के शिकार हुए आर्किटेक्ट के 5 साल के बेटे रुद्र को श्रीगंगानगर पुलिस ने मात्र 8:30 घंटे में सुरक्षित बरामद कर लिया। पुलिस ने बच्चे को उसके परिजनों के हवाले कर दिया और दो अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी साधुवाली से हुई, जो रुद्र के घर से लगभग 12 किलोमीटर दूर है।

पुलिस के मुताबिक, पहली नजर में अपहरण के पीछे फिरौती की वजह हो सकती है, लेकिन इस पर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। एसपी गौरव यादव ने कहा कि अभी पूछताछ चल रही है, और जल्द ही स्थिति स्पष्ट हो जाएगी घटना की शुरुआत बुधवार सुबह करीब 11:30 बजे की थी, जब रुद्र अपने दादा के साथ घर के बाहर खेल रहा था। तभी बाइक सवार दो बदमाश आए और रुद्र को उठाकर ले गए। दादा के घर वापस लौटने पर बच्चे का कहीं पता नहीं चला, जिससे परिजनों में हड़कंप मच गया। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया।

अपहरण के लगभग एक से डेढ़ घंटे बाद, रुद्र के दादा को एक वीडियो फुटेज प्राप्त हुआ, जिसमें रुद्र खेत में मिट्टी में खेलता हुआ दिखाई दे रहा था। इस फुटेज के आधार पर पुलिस ने अपनी जांच शुरू की और आरोपीयों तक पहुंचने में सफल रही एसपी गौरव यादव ने बताया कि बच्चों को ले जाने वाले दो युवक शायद परिचित हो सकते हैं, क्योंकि जिस तरह से उन्होंने बच्चे को उठाया, उससे ऐसा प्रतीत होता है कि वे बच्चे से परिचित थे।

रुद्र के दादा भारत भूषण समरसोत ने कहा कि किसी ने फिरौती के लिए कॉल नहीं किया था और उनका किसी से कोई बैर नहीं था। रुद्र के पिता करण समरसोत, जो एक आर्किटेक्ट हैं, ने भी इस घटना पर हैरानी जताई।

Recent Posts

  • Related Posts

    बीकानेर में कांग्रेस शहर जिलाध्यक्ष के साथ बदसलूकी और मारपीट का आरोप, कार्यकर्ताओं में रोष

    बीकानेर में कांग्रेस शहर जिलाध्यक्ष के साथ बदसलूकी और मारपीट का आरोप, कार्यकर्ताओं में रोष बीकानेर। वार्ड नंबर 50 में कांग्रेस के चुनाव कार्यालय के उद्घाटन के दौरान कांग्रेस शहर…

    भाजपा ने दो विधायकों के विरोध के कारण महावीर रांका का टिकट वापस छीना

    भाजपा ने दो विधायकों के विरोध के कारण महावीर रांका का टिकट वापस छीना (राजस्थानी चिराग की खास खबर) बीकानेर। 31 अगस्त। अभी अभी खबर मिली है कि वार्ड नंबर…

    You Missed

    8 बजे से मतगणना, 10 बजे से नतीजे, त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में खुलेगा स्ट्रॉन्ग रूम

    8 बजे से मतगणना, 10 बजे से नतीजे, त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में खुलेगा स्ट्रॉन्ग रूम

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता