बीकानेर ब्रेकिंग: नयाशहर थाना क्षेत्र में फायरिंग, गंभीर हालत में युवक को करवाया अस्पताल में भर्ती

बीकानेर ब्रेकिंग: नयाशहर थाना क्षेत्र में फायरिंग, गंभीर हालत में युवक को करवाया अस्पताल में भर्ती

बीकानेर । नया शहर थाना क्षेत्र में देर रात पंडित धर्म कांटे के पास फायरिंग की घटना सामने आई है। इस घटना में सलमान नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।सूचना मिलते ही नया शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। घायल सलमान, लोहारों की मस्जिद के पास का निवासी बताया जा रहा है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक फायरिंग आपसी रंजिश के चलते हुई है, जो दोनों गुटों में पिछले लंबे समय से चली आ रही थी।पुलिस ने मामला दर्ज कर आस-पास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। फिलहाल घायल की हालत गंभीर बनी हुई है, और पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

  • Related Posts

    8 बजे से मतगणना, 10 बजे से नतीजे, त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में खुलेगा स्ट्रॉन्ग रूम

    8 बजे से मतगणना, 10 बजे से नतीजे, त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में खुलेगा स्ट्रॉन्ग रूम बीकानेर। नगर निगम और 6 नगरपालिकाओं के चुनाव नतीजों के लिए राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में…

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत बीकानेर। बीकानेर में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन भाइयों की मौत…

    You Missed

    8 बजे से मतगणना, 10 बजे से नतीजे, त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में खुलेगा स्ट्रॉन्ग रूम

    8 बजे से मतगणना, 10 बजे से नतीजे, त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में खुलेगा स्ट्रॉन्ग रूम

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता