सीएम भजनलाल का तोहफा, युवा दिवस पर 13,500 हजार से अधिक को मिलेगी नियुक्तियां

सीएम भजनलाल का तोहफा, युवा दिवस पर 13,500 हजार से अधिक को मिलेगी नियुक्तियां
जयपुर। युवा दिवस पर 12 जनवरी को युवा महोत्सव के साथ रोजगार उत्सव भी होगा। इसमें 13 हजार 500 से अधिक नियुक्तियां दी जाएंगी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बताया कि इस रोजगार उत्सव में राज्य सरकार युवाओं को 13 हजार 500 से अधिक नियुक्तियां देगी। सीएम भजनलाल ने कहा इनमें चिकित्सा विभाग में सीएचओ के 5 हजार 261, वित्त विभाग में कनिष्ठ लेखाकार के 4 हजार 749, गृह विभाग में कांस्टेबल सहित अन्य के 3 हजार 133, राजस्व विभाग में तहसील राजस्व लेखाकार के 179, शिक्षा विभाग (माध्यमिक) में विविध 159 पद तथा शिक्षा विभाग (प्राथमिक) में अध्यापक लेवल-प्रथम एवं द्वितीय के 76 पदों पर नियुक्तियां शामिल हैं। सीएम भजनलाल ने कहा कि आगामी चार वर्षों में 4 लाख सरकारी व 6 लाख निजी क्षेत्र सहित 10 लाख रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाएंगे। सीएम भजनलाल ने कहा कि इसी दिन 31 हजार 29 करोड़ रुपए के 73 हजार 39 विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण भी किया जाएगा। जिनमें 20 हजार 212 करोड़ रुपए के 12 हजार 142 कार्यों का शिलान्यास तथा 10 हजार 817 करोड़ रुपए के 60 हजार 897 कार्यों का लोकार्पण शामिल है।

  • Related Posts

    बीकानेर: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

    बीकानेर: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार बीकानेर । नोखा थाना पुलिस ने ऑपरेशन नीलकंठ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध गांजे के…

    बीकानेर में दर्दनाक सड़क हादसा: निजी बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

    बीकानेर में दर्दनाक सड़क हादसा: निजी बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत बीकानेर। नोखा की सुजानगढ़ रोड पर शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार…

    You Missed

    बीकानेर: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

    बीकानेर: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

    बीकानेर में दर्दनाक सड़क हादसा: निजी बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

    बीकानेर में दर्दनाक सड़क हादसा: निजी बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

    सरोवर में मिले युवक-युवती के शव, इस घाट के पास तैरते मिले

    सरोवर में मिले युवक-युवती के शव, इस घाट के पास तैरते मिले

    बीकानेर- डिलीवरी के बाद एक और महिला की आंखें खराब

    बीकानेर- डिलीवरी के बाद एक और महिला की आंखें खराब

    होटल कारोबारी के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, 25 बदमाश किडनैप कर ले गए थे

    होटल कारोबारी के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, 25 बदमाश किडनैप कर ले गए थे

    ‘मेरी हत्या करने की प्लानिंग हो रही है’, भाजपा के इस नेता को मिली जान से मारने की धमकी

    ‘मेरी हत्या करने की प्लानिंग हो रही है’, भाजपा के इस नेता को मिली जान से मारने की धमकी