वनडे वर्ल्ड कप में डबल सेंचुरी जड़ने वाले इस क्रिकेट खिलाड़ी ने लिया संन्यास

वनडे वर्ल्ड कप में डबल सेंचुरी जड़ने वाले इस क्रिकेट खिलाड़ी ने लिया संन्यास

नए साल में क्रिकेट फैन्स को एक तगड़ा झटका लगा है. न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के स्टार प्लेयर मार्टिन गुप्टिल ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप में दोहरा शतक जमाया है. उनके नाम वनडे वर्ल्ड कप में हाइएस्ट स्कोर बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है. इस मामले वेस्टइंडीज के क्रिस गेल भी उनके आगे फीके हैं. ओपनिंग बल्लेबाज गुप्टिल ने अक्टूबर 2022 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेला था. उन्होंने अपने 15 साल लंबे करियर में कुल 367 इंटरनेशनल मैच खेले. इसमें 198 वनडे, 122 टी20 और 47 टेस्ट शामिल रहे. उन्होंने कुल 23 इंटरनेशनल शतक और 76 अर्धशतक जमाए. 38 साल के गुप्टिल ने अपने इंटरनेशनल क्रिकेट करियर में कुल 13463 रन बनाए हैं. उन्होंने वनडे में 41.73 के औसत से 7346 रन बनाए, जिसमें 18 शतक शामिल हैं. जबकि टेस्ट में 29.38 के औसत से 2586 रन जड़ चुके. टी20 इंटरनेशनल में वो अब भी सबसे ज्यादा रन बनाने वाले कीवी प्लेयर हैं. उन्होंने 122 मुकाबलों में 31.81 के औसत से 3531 रन बनाए हैं. इस फॉर्मेट में 2 शतक और 20 फिफ्टी भी जमाई हैं. उन्होंने इंटरनेशनल डेब्यू जनवरी 2009 में वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे से किया था

  • Related Posts

    बीकानेर में बूंदाबांदी के बाद फिर बढ़ी गर्मी, जाने कब तक मिलेगी राहत

    बीकानेर में बूंदाबांदी के बाद फिर बढ़ी गर्मी, जाने कब तक मिलेगी राहत बीकानेर। ग्रामीण इलाकों में ओलावृष्टि और शहर में हुई हल्की बूंदाबांदी ने ठंडक का अहसास कराया। वहीं,…

    राजयोग अलर्ट! मई के आखिरी में होगी बुध-शुक्र युति, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत

    राजयोग अलर्ट! मई के आखिरी में होगी बुध-शुक्र युति, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत Lakshmi Narayan Rajyog 2026: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल को जीवन के उतार-चढ़ाव से…

    You Missed

    बीकानेर में बूंदाबांदी के बाद फिर बढ़ी गर्मी, जाने कब तक मिलेगी राहत

    बीकानेर में बूंदाबांदी के बाद फिर बढ़ी गर्मी, जाने कब तक मिलेगी राहत

    राजयोग अलर्ट! मई के आखिरी में होगी बुध-शुक्र युति, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत

    राजयोग अलर्ट! मई के आखिरी में होगी बुध-शुक्र युति, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत

    घर में घुसकर रॉड-डंडों से पीटा, दीवार कूदकर घुसे आरोपी

    घर में घुसकर रॉड-डंडों से पीटा, दीवार कूदकर घुसे आरोपी

    शादी में डांस कर रही बिजनेसमैन की पत्नी की मौत, 4 महीने पहले हुई थी मैरिज

    शादी में डांस कर रही बिजनेसमैन की पत्नी की मौत, 4 महीने पहले हुई थी मैरिज

    बीकानेर : पुलिस ने इस मामले में फरार आरोपी पर 25 हजार रुपये का नगद इनाम किया घोषित

    बीकानेर : पुलिस ने इस मामले में फरार आरोपी पर 25 हजार रुपये का नगद इनाम किया घोषित

    बीकानेर : बाइक और ट्रैक्टर की आमने-सामने टक्कर, बच्ची सहित दो गंभीर घायल

    बीकानेर : बाइक और ट्रैक्टर की आमने-सामने टक्कर, बच्ची सहित दो गंभीर घायल