करोड़ों के फ्रॉड के तार बीकानेर से जुड़े, बीकानेर के दो युवकों के खाते में जमा हुए लाखों रूपए

करोड़ों के फ्रॉड के तार बीकानेर से जुड़े, बीकानेर के दो युवकों के खाते में जमा हुए लाखों रूपए
श्रीगंगागनर। जिले के चूनावढ़ थाना क्षेत्र के गांव 22 एमएल में एक व्यक्ति से एक करोड़ पांच लाख 59 हजार 960 रुपए की साइबर ठगी के तार अब बीकानेर से भी जुड़ गए हैं। अब तक इस मामले में फ्रॉड राशि के जयपुर, सोनीपत और मध्यप्रदेश में बैंक खातों में ट्रांसफर होने की बात सामने आई थी और पुलिस ने इन तीनों जगह से सात आरोपी भी गिरफ्तार कर लिए हैं। ताजा जांच में इस मामले में बीकानेर के भी दो युवकों के शामिल हाेने की बात सामने आई है। दोनों युवकों ने फ्रॉड राशि के 4 लाख 33 हजार रुपए अपने खाते में जमा करवाए और बाद में इन्हें चैक के जरिए निकलवा लिया।इस फ्रॉड राशि के कई खातों में ट्रांसफर होने की बात सामने आ रही है।

जांच के दौरान पुलिस को बीकानेर के दो युवकों के इस मामले से जुड़े होने का पता लगा तो बैंक डिटेल जुटाई गई। जांच में सामने आया कि बीकानेर के बंगलानगर के रहने वाले मोहम्मद तहरीर अली उर्फ फराहान पुत्र मोहम्मद बशीर अली और उसके साथी इमरान शेख पुत्र जबार अली ने अपने नाम से खाता खुलवाया और इसमें फ्रॉड की गई राशि के 4 लाख 33 हजार रुपए जमा करवा लिए। बाद में यह राशि चैक के जरिए निकलवा ली गई। पुष्टि होने पर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

  • Related Posts

    बीकानेर: देर रात भीषण सड़क हादसा, दो की मौके पर ही मौत

    बीकानेर: देर रात भीषण सड़क हादसा, दो की मौके पर ही मौत बीकानेर। भीषण सड़क हादसे में दो की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार देर रात करीब 2.30…

    बीकानेर: ट्रेन के एसी कोच में 1 करोड़ की ज्वेलरी चोरी, इस ट्रेन से लौट रही थी मां-बेटी

    बीकानेर: ट्रेन के एसी कोच में 1 करोड़ की ज्वेलरी चोरी, इस ट्रेन से लौट रही थी मां-बेटी बीकानेर। मदुरई-बीकानेर एक्सप्रेस के एसी कोच बी-1 में सफर कर रही मां-बेटी…

    You Missed

    बीकानेर: देर रात भीषण सड़क हादसा, दो की मौके पर ही मौत

    बीकानेर: देर रात भीषण सड़क हादसा, दो की मौके पर ही मौत

    बीकानेर: ट्रेन के एसी कोच में 1 करोड़ की ज्वेलरी चोरी, इस ट्रेन से लौट रही थी मां-बेटी

    बीकानेर: ट्रेन के एसी कोच में 1 करोड़ की ज्वेलरी चोरी, इस ट्रेन से लौट रही थी मां-बेटी

    पूनरासर मेले को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन, जयपुर जाने वाले वाले वाहनों को बदलना होगा रास्ता

    पूनरासर मेले को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन, जयपुर जाने वाले वाले वाहनों को बदलना होगा रास्ता

    8 बजे से मतगणना, 10 बजे से नतीजे, त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में खुलेगा स्ट्रॉन्ग रूम

    8 बजे से मतगणना, 10 बजे से नतीजे, त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में खुलेगा स्ट्रॉन्ग रूम

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर