हेरीटेज वॉक से हुआ ऊंट उत्सव का आगाज,दो हजार फीट लंबी पगड़ी,नवाचार के बीच रौबीलों के अवतार,देखें वीडियो

हेरीटेज वॉक से हुआ ऊंट उत्सव का आगाज,दो हजार फीट लंबी पगड़ी,नवाचार के बीच रौबीलों के अवतार,देखें वीडियो

बीकानेर। आज से बीकानेर में तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय ऊंट उत्सव का आगाज हो गया है। नगर सेठ लक्ष्मीनाथ जी मंदिर के प्रांगण से इस बार ऊंट उत्सव का आगाज हुआ है। जहां पर अलसुबह से ही देश्ी और विदेश पर्यटको का आने शुरू हो गए थे। जिसके बाद विभिन्न कार्यक्रम हुए। जिनमें वाद्य यंत्र भी शामिल था। वहीं बीकानेर के लोक कलाकार पवन व्यास ने कुछ ही मिनटों में दो हजार पच्चीस फीट लंबी पगड़ी बांधकर वल्र्ड रिकॉर्ड बनाया।

हेरिटेज वॉक के दौरान बीकानेर शहर के भीतरी क्षेत्र में लोक वाद्यों की गूंज रही। यहां नगाड़ा, मश्क, चंग और बांसुरी वादन एवं भजन गायन की प्रस्तुतियां दी गई वहीं देशी और विदेशी सैलानी मथेरण, बंधेज, पोट्री, सुनहरी कलम और साफा बांधने की कला से रूबरू हुए। इस दौरान लोक कलाकार, रोबीले और सजे-धजे ऊंट भी साथ रहे। भांडाशाह जैन मंदिर के पास हरियाणवी रागड़ी की प्रस्तुति दी गई। हैरिटेज वॉक का काफिला यहां से चूड़ी बाजार की ओर बढ़ा तो वहां लाख की चूड़ी बनाने की कला को दर्शाया जाएगा।

वहीं सुबह से ही अलग-अलग वेशभूषा में सजे रौबीले भी आकर्षण का केन्द्र रहे। हर कोई रौबीलों के साथ अपनी एक फोटो को लेकर लालायित दिखा।
मोहता चौक में ही बीकानेर की प्रसिद्ध रबड़ी लाइव बनाई गई, जिसका स्वाद भी लोगों ने चखा। यहीं लोक कलाकारों की ओर से गणगौर के गीतों की प्रस्तुति दी गई। कठपुतली के खेल के माध्यम से विभिन्न संदेश दिए गए।

Recent Posts

  • Related Posts

    बीकानेर: ट्रेन के एसी कोच में 1 करोड़ की ज्वेलरी चोरी, इस ट्रेन से लौट रही थी मां-बेटी

    बीकानेर: ट्रेन के एसी कोच में 1 करोड़ की ज्वेलरी चोरी, इस ट्रेन से लौट रही थी मां-बेटी बीकानेर। मदुरई-बीकानेर एक्सप्रेस के एसी कोच बी-1 में सफर कर रही मां-बेटी…

    पूनरासर मेले को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन, जयपुर जाने वाले वाले वाहनों को बदलना होगा रास्ता

    पूनरासर मेले को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन, जयपुर जाने वाले वाले वाहनों को बदलना होगा रास्ता बीकानेर। पूनरासर गांव में 17 से 19 सितंबर 2026 तक लगने वाले श्री हनुमानजी मेले…

    You Missed

    बीकानेर: ट्रेन के एसी कोच में 1 करोड़ की ज्वेलरी चोरी, इस ट्रेन से लौट रही थी मां-बेटी

    बीकानेर: ट्रेन के एसी कोच में 1 करोड़ की ज्वेलरी चोरी, इस ट्रेन से लौट रही थी मां-बेटी

    पूनरासर मेले को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन, जयपुर जाने वाले वाले वाहनों को बदलना होगा रास्ता

    पूनरासर मेले को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन, जयपुर जाने वाले वाले वाहनों को बदलना होगा रास्ता

    8 बजे से मतगणना, 10 बजे से नतीजे, त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में खुलेगा स्ट्रॉन्ग रूम

    8 बजे से मतगणना, 10 बजे से नतीजे, त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में खुलेगा स्ट्रॉन्ग रूम

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े