शहर में इस जगह जमीन से निकली आग, मचा हड़कंप; घटना के बाद दहशत

शहर में इस जगह जमीन से निकली आग, मचा हड़कंप; घटना के बाद दहशत

जयपुर। राजस्थान के जयपुर में जमीन से आग निकलने का मामला सामने आया है। घटना शहर के टोंक रोड पर नगर निगम के सामने की है। शनिवार दोपहर यानी 11 जनवरी को लोगों ने जयपुर से टोंक जाने वाली सड़क पर राजस्थान यूनिवर्सिटी के पास जमीन से आग निकलती देखी। इसके बाद लोगों में हड़कंप मच गया। एक पल के लिए तो वहां से गुजर रहे लोगों को यह समझने का वक्त ही नहीं मिला कि आखिर जमीन से आग कैसे निकल रही है। हालांकि, वहां मौजूद अन्य लोगों ने तुरंत इसकी सूचना प्रशासन को दी। इसके बाद प्रशासन ने दमकल कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। हालांकि, जमीन से आग कैसे निकली, इसका पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। मौके पर पहुंचे दमकल अधिकारियों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग पर काबू पा लिया गया। उन्होंने कहा कि पास में ही बिजली विभाग का ट्रांसफार्मर लगा हुआ था, जिससे स्थिति और भी गंभीर हो सकती थी। स्थानीय लोगों की तत्परता और पुलिस की सतर्कता के चलते आग पर जल्द काबू पा लिया गया।

  • Related Posts

    बीकानेर: देर रात भीषण सड़क हादसा, दो की मौके पर ही मौत

    बीकानेर: देर रात भीषण सड़क हादसा, दो की मौके पर ही मौत बीकानेर। भीषण सड़क हादसे में दो की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार देर रात करीब 2.30…

    बीकानेर: ट्रेन के एसी कोच में 1 करोड़ की ज्वेलरी चोरी, इस ट्रेन से लौट रही थी मां-बेटी

    बीकानेर: ट्रेन के एसी कोच में 1 करोड़ की ज्वेलरी चोरी, इस ट्रेन से लौट रही थी मां-बेटी बीकानेर। मदुरई-बीकानेर एक्सप्रेस के एसी कोच बी-1 में सफर कर रही मां-बेटी…

    You Missed

    बीकानेर: देर रात भीषण सड़क हादसा, दो की मौके पर ही मौत

    बीकानेर: देर रात भीषण सड़क हादसा, दो की मौके पर ही मौत

    बीकानेर: ट्रेन के एसी कोच में 1 करोड़ की ज्वेलरी चोरी, इस ट्रेन से लौट रही थी मां-बेटी

    बीकानेर: ट्रेन के एसी कोच में 1 करोड़ की ज्वेलरी चोरी, इस ट्रेन से लौट रही थी मां-बेटी

    पूनरासर मेले को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन, जयपुर जाने वाले वाले वाहनों को बदलना होगा रास्ता

    पूनरासर मेले को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन, जयपुर जाने वाले वाले वाहनों को बदलना होगा रास्ता

    8 बजे से मतगणना, 10 बजे से नतीजे, त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में खुलेगा स्ट्रॉन्ग रूम

    8 बजे से मतगणना, 10 बजे से नतीजे, त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में खुलेगा स्ट्रॉन्ग रूम

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर