राजस्थान में ठिठुरन भरी ठंड…स्कूलों की छुट्टी ! कल शाम फिर बदलेगा मौसम, बारिश का भी अलर्ट

राजस्थान में ठिठुरन भरी ठंड…स्कूलों की छुट्टी ! कल शाम फिर बदलेगा मौसम, बारिश का भी अलर्ट

5 Rajasthan Cities Record Sub-Zero Temperatures As Cold Wave Continues

राजस्थानी चिराग। राजस्थान में कड़ाके की सर्दी का दौर चल रहा है। सर्दी के चलते ज्यादातर जिलों में स्कूलों की छुट्टी कर दी गई हैं। इस बीच अगले दो दिन में सर्दी में और बढ़ोतरी होने की संभावना है। क्योंकि 15 जनवरी को कई जिलों में बादल छाए रहने के साथ बारिश के आसार हैं। कुछ जगह ओले भी गिर सकते हैं।

राजस्थान में कड़ाके की ठंड…स्कूल बंद
राजस्थान में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है, आज सुबह की शुरुआत भी घने कोहरे के साथ हुई। कई जिलों में तो दो दिन से सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए हैं, शीतलहर भी चल रही है। जिसकी वजह से लोग घरों में दुबके रहना पसंद कर रहे हैं। सर्दी को देखते हुए आज जयपुर, कोटा, सीकर, जैसलमेर, दौसा, बाड़मेर सहित कई जिलों में स्कूल भी बंद हैं। जोधपुर सहित कुछ जिलों में स्कूलों का समय बदला गया है।

15 जनवरी को बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट
राजस्थान में दो दिन पहले मावठ और ओलावृष्टि का दौर देखने को मिला। जिससे सर्दी बढ़ गई, मौसम विभाग का कहना है कि अब एक और पश्चिमी विक्षोभ बन रहा है। जिसके प्रभाव से प्रदेश के जयपुर, कोटा, बीकानेर, भरतपुर, अजमेर संभाग के कुछ जिलों में 15 जनवरी को बारिश हो सकती है। इसके साथ ही कुछ जगह ओले भी गिर सकते हैं। मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।

इन जिलों के लिए जारी किया यलो अलर्ट
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक राजस्थान में 14 जनवरी को दोपहर में मौसम साफ रहेगा, मगर शाम को पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखाई देने लगेगा। वहीं 15 जनवरी को जयपुर, कोटा, बारां, झालावाड़, भरतपुर, धौलपुर, करौली, टोंक, अजमेर, दौसा, सीकर, चूरू, बीकानेर, हनुमानगढ़, झुंझुनूं सहित 18 जिलों में बारिश की संभावना है। कुछ जगह ओले गिरने की संभावना भी जताई गई है। 16 जनवरी से सर्दी से थोड़ी राहत मिलेगी, मगर घना कोहरा भी रहेगा।

Recent Posts

  • Related Posts

    किस्मत बदलने वाला महीना! मई में 3 राजयोग इन राशियों को पहुंचाएंगे बड़ा लाभ

    किस्मत बदलने वाला महीना! मई में 3 राजयोग इन राशियों को पहुंचाएंगे बड़ा लाभ मई 2026 का महीना ज्योतिष के लिहाज से बेहद खास माना जा रहा है, क्योंकि इस…

    मई शुरू होते ही महंगाई का बड़ा झटका, कमर्शियल ​सिलेंडर 993 रुपए महंगा, जाने नई दर

    मई शुरू होते ही महंगाई का बड़ा झटका, कमर्शियल ​सिलेंडर 993 रुपए महंगा, जाने नई दर जयपुर। अमरीका-ईरान युद्ध के कारण आम जनता पर महंगाई की मार पड़ी है। पहले…

    You Missed

    किस्मत बदलने वाला महीना! मई में 3 राजयोग इन राशियों को पहुंचाएंगे बड़ा लाभ

    किस्मत बदलने वाला महीना! मई में 3 राजयोग इन राशियों को पहुंचाएंगे बड़ा लाभ

    मई शुरू होते ही महंगाई का बड़ा झटका, कमर्शियल ​सिलेंडर 993 रुपए महंगा, जाने नई दर

    मई शुरू होते ही महंगाई का बड़ा झटका, कमर्शियल ​सिलेंडर 993 रुपए महंगा, जाने नई दर

    बीकानेर : इस जगह भीषण सडक़ हादसा, क्रेटा कार पिकअप में घुसी, नौ लोग घायल

    बीकानेर : इस जगह भीषण सडक़ हादसा, क्रेटा कार पिकअप में घुसी, नौ लोग घायल

    ऑपरेशन नीलकंठ : पुलिस ने स्मैक के साथ युवक को किया गिरफ्तार, बाइक की जब्त

    ऑपरेशन नीलकंठ : पुलिस ने स्मैक के साथ युवक को किया गिरफ्तार, बाइक की जब्त

    मौसम दिखाएगा तेवर, राजस्थान में एक साथ एक्टिव होंगे दो सिस्टम, 2-3-4 मई को इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

    मौसम दिखाएगा तेवर, राजस्थान में एक साथ एक्टिव होंगे दो सिस्टम, 2-3-4 मई को इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

    बीकानेर: 49 वर्षीय व्यक्ति ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पढ़े खबर

    बीकानेर: 49 वर्षीय व्यक्ति ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पढ़े खबर