बाइपास पर काल बना ट्रेलर, साला-बहनोई समेत तीन की दर्दनाक मौत

बाइपास पर काल बना ट्रेलर, साला-बहनोई समेत तीन की दर्दनाक मौत
शाहपुरा। भीम-उनियारा बाइपास पर बुधवार को ट्रेलर और वैन की जोरदार भिड़ंत में साले व बहनोई सहित तीन की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार शाहपुरा निवासी महेंद्र कहार (20) अपने जीजा बाबूलाल कहार (20) निवासी मुंशी, विनोद कहार (22) निवासी मुंशी, दिनेश कहार (21), दीपू कहार (18) तथा कालू कहार (22) के साथ अपने खेत पर चने निकालने के लिए वैन से रवाना हुए। भीम-उनियारा बाइपास पर चालक कालू लघु शंका के लिए उतर गया, जबकि अन्य पांचों युवक वाहन में ही बैठे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे एक ट्रेलर के चालक साइड का आगे का टायर अचानक फट गया और असंतुलित होकर ट्रेलर सामने खड़ी वैन से जा टकराया। टक्कर इतनी भीषण थी कि वैन के परखच्चे उड़ गए। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी जगदीश चंद्र सहित जोगेंद्र सिंह, शिवराज और किशन लाल खींची आदि जवानों ने घायलों को तत्काल जिला चिकित्सालय, शाहपुरा पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने महेंद्र और विनोद कहार को मृत घोषित कर दिया।

  • Related Posts

    नोखा नगर पालिका चुनाव: 30 नामांकन दाखिल, भाजपा-माकपा सहित निर्दलीयों ने भरे पर्चे

    नोखा नगर पालिका चुनाव: 30 नामांकन दाखिल, भाजपा-माकपा सहित निर्दलीयों ने भरे पर्चे नोखा। नगर पालिका चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया के तहत 29 अगस्त तक कुल 30 नामांकन पत्र…

    बीकानेर नगर निगम चुनाव वार्ड पार्षद टिकटों को लेकर जयपुर में घमासानदो विधायकों के विरोध के बाद भी मिलेगी टिकट?

    बीकानेर नगर निगम चुनाव वार्ड पार्षद टिकटों को लेकर जयपुर में घमासान दो विधायकों के विरोध के बाद भी मिलेगी टिकट? (राजस्थानी चिराग की खास खबर) जयपुर। 28 अगस्त। बीकानेर…

    You Missed

    नोखा नगर पालिका चुनाव: 30 नामांकन दाखिल, भाजपा-माकपा सहित निर्दलीयों ने भरे पर्चे

    नोखा नगर पालिका चुनाव: 30 नामांकन दाखिल, भाजपा-माकपा सहित निर्दलीयों ने भरे पर्चे

    बीकानेर नगर निगम चुनाव वार्ड पार्षद टिकटों को लेकर जयपुर में घमासानदो विधायकों के विरोध के बाद भी मिलेगी टिकट?

    बीकानेर नगर निगम चुनाव  वार्ड पार्षद टिकटों को लेकर जयपुर में घमासानदो विधायकों के विरोध के बाद भी मिलेगी टिकट?

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ

    बीकानेर: क्षेत्र में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, दो डंपरों पर लगाया लाखों रुपए का जुर्माना

    बीकानेर: क्षेत्र में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, दो डंपरों पर लगाया लाखों रुपए का जुर्माना

    यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट ने किया सुसाइड, बीटेक का छात्र हॉस्टल की 15वीं मंजिल से कूदा

    यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट ने किया सुसाइड, बीटेक का छात्र हॉस्टल की 15वीं मंजिल से कूदा