ट्रेन में हेड कॉन्स्टेबल ने महिला को मारा थप्पड़, रेलवे पुलिसकर्मी सस्पेंड

ट्रेन में हेड कॉन्स्टेबल ने महिला को मारा थप्पड़, रेलवे पुलिसकर्मी सस्पेंड
सवाई माधोपुर। रणथंभौर सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन में RPF के हेड कॉन्स्टेबल ने महिला यात्री को थप्पड़ मार दिया। यही नहीं, उसे गाली भी दी। इसका वीडियो सामने आने के बाद रेलवे ने हेड कॉन्स्टेबल को सस्पेंड कर दिया है। घटना सवाई माधोपुर रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन में मंगलवार दोपहर 12:50 बजे की है। इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर करते हुए ट्रेन के एक यात्री ने रेल मंत्री से शिकायत की थी। डॉ. शीतल नाम के X अकाउंट से शेयर वीडियो में रेल मंत्री को टैग किया था। इसके साथ लिखा था- रेल मंत्री जी आपने RPF जवानों को बेवजह गरीब लोगों को मारने के लिए खुली छूट दे रखी है क्या? इसके बाद रेलवे सेवा ने X पर ही शिकायतकर्ता से पर्सनल जानकारी मांगी, लेकिन शिकायतकर्ता ने पर्सनल जानकारी देने से मना कर दिया। रेलवे प्रशासन ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए हेड कॉन्स्टेबल ओमप्रकाश को निलंबित कर दिया।

  • Related Posts

    बीकानेर: देर रात भीषण सड़क हादसा, दो की मौके पर ही मौत

    बीकानेर: देर रात भीषण सड़क हादसा, दो की मौके पर ही मौत बीकानेर। भीषण सड़क हादसे में दो की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार देर रात करीब 2.30…

    बीकानेर: ट्रेन के एसी कोच में 1 करोड़ की ज्वेलरी चोरी, इस ट्रेन से लौट रही थी मां-बेटी

    बीकानेर: ट्रेन के एसी कोच में 1 करोड़ की ज्वेलरी चोरी, इस ट्रेन से लौट रही थी मां-बेटी बीकानेर। मदुरई-बीकानेर एक्सप्रेस के एसी कोच बी-1 में सफर कर रही मां-बेटी…

    You Missed

    बीकानेर: देर रात भीषण सड़क हादसा, दो की मौके पर ही मौत

    बीकानेर: देर रात भीषण सड़क हादसा, दो की मौके पर ही मौत

    बीकानेर: ट्रेन के एसी कोच में 1 करोड़ की ज्वेलरी चोरी, इस ट्रेन से लौट रही थी मां-बेटी

    बीकानेर: ट्रेन के एसी कोच में 1 करोड़ की ज्वेलरी चोरी, इस ट्रेन से लौट रही थी मां-बेटी

    पूनरासर मेले को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन, जयपुर जाने वाले वाले वाहनों को बदलना होगा रास्ता

    पूनरासर मेले को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन, जयपुर जाने वाले वाले वाहनों को बदलना होगा रास्ता

    8 बजे से मतगणना, 10 बजे से नतीजे, त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में खुलेगा स्ट्रॉन्ग रूम

    8 बजे से मतगणना, 10 बजे से नतीजे, त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में खुलेगा स्ट्रॉन्ग रूम

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर