बीकानेर: अब कबाड़ बेच कर कमाई करेगा निगम, इन चीजों की होगी नीलामी

बीकानेर: अब कबाड़ बेच कर कमाई करेगा निगम, इन चीजों की होगी नीलामी

बीकानेर। नगर निगम अपने भण्डार में पड़े कबाड़ और अनुपयोगी सामान को बेच कर अब लाखों रुपए की कमाई करेगा। इसके लिए निगम ने नीलामी प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। निगम को इस बार 22 लाख रुपए से अधिक राजस्व की प्राप्ति कबाड़ और अनुपयोगी सामान बेचने से होगी। नीलामी के लिए नगर निगम ने न्यूनतम नीलामी मूल्य 21.79 लाख रुपए निर्धारित किए हैं। निगम को इससे अधिक राजस्व प्राप्ति की उमीद है। नीलामी के लिए निगम भण्डार प्रांगण में अनुपयोगी, अप्रचलित सामान और कबाड़ की ढेरियां लगाई गई हैं।

इनकी होगी नीलामी
नगर निगम नीलामी के जरिए हल्का व भारी लोहा, पिंजरे, डिसिल्ट वाहन इक्युपमेंट ट्रॉली सहित, मोटर पार्ट, रिम, पप सेट, सबमर्सिबल पंप, बकेट, ट्रॉलियां, बैट्री, टायर-ट्युब, कूलर, कुर्सियां, प्लास्टिक पानी टंकी, स्पीकर, बाल्टी, लोहे के ड्रम, केबल, मोनीटर, मोडेम, वाटर कूलर, लेजर प्रिंटर, फैक्स मशीन, स्केनर, यूपीएस, सीपीयु, बैट्री चार्जर, रूम हीटर, डेक, एसी, फोटो स्टेट मशीन, छत पंखे आदि अनुपयोगी सामान, कबाड़ आदि की नीलामी की जाएगी।

  • Related Posts

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी   सभी 9 ग्रहों में जहां शनि सबसे मंद गति से चलते हैं, वहीं चंद्रमा…

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार बीकानेर। रणजीतपुरा थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अदपाली जंक्शन, एनएच-911 चारणवाला चौराहे…

    You Missed

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल