बीकानेर: सुबह-सुबह इस जगह ऊंट गाड़े को बचाने के चक्कर में सड़क से कच्चे में उतरी बस

बीकानेर: सुबह-सुबह इस जगह ऊंट गाड़े को बचाने के चक्कर में सड़क से कच्चे में उतरी बस

बीकानेर। लूणकरनसर में सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया, जब बस सड़क से हटकर कच्चे में उतर गई। कोहरे के कारण बस चालक को ऊंट गाड़ा बिल्कुल नजदीक आने पर दिखाई दिया, ऐसे में उसने बस को सड़क से नीचे उतार दिया। बस चालक की सूझबूझ से ऊंट गाड़े पर सवार लोगों की जान बच गई। सोमवार को बीकानेर में घना कोहरा रहा। लूणकरनसर में बीकानेर से ज्यादा कोहरा था, ऐसे में विजिबिलिटी काफी कम हो गई। मलसीसर सरदारशहर से लूणकरणसर आ रही बस का एक्सीडेंट होने से बच गया। बस पलटते-पलटते बच गई, जिससे इसमें सवार सभी पंद्रह यात्री सुरक्षित रहे।

दरअसल, करणीसर गांव से ये प्राइवेट बस गुजर रही थी। घना कोहरा होने के कारण बस चालक को ऊंट गाङा अचानक दिखाई दिया। उसने ऊंट गाड़े को बचाते हुए बस सङक से नीचे उतार दी। बस करीब चार फीट नीचे उतरी, इस दौरान यात्रियों को झटका लगा। बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है। बताया जा रहा है कि एक-दो यात्रियों के मामूली चोटें आईं है।गनीमत यह रही कि बस पलटी नहीं ,अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। सुबह घना कोहरा होने के बावजूद बस में पंद्रह यात्री थी। आसपास के गांव और कस्बों में सर्विस करने वालों को सुबह सवेरे बस से ही जाना पड़ता है। सभी यात्री सुरक्षित है। कई बार तेज स्पीड बस सड़क से उतरने पर पलट जाती है और बड़ा हादसा हो जाता है।

  • Related Posts

    बीकानेर में बूंदाबांदी के बाद फिर बढ़ी गर्मी, जाने कब तक मिलेगी राहत

    बीकानेर में बूंदाबांदी के बाद फिर बढ़ी गर्मी, जाने कब तक मिलेगी राहत बीकानेर। ग्रामीण इलाकों में ओलावृष्टि और शहर में हुई हल्की बूंदाबांदी ने ठंडक का अहसास कराया। वहीं,…

    राजयोग अलर्ट! मई के आखिरी में होगी बुध-शुक्र युति, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत

    राजयोग अलर्ट! मई के आखिरी में होगी बुध-शुक्र युति, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत Lakshmi Narayan Rajyog 2026: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल को जीवन के उतार-चढ़ाव से…

    You Missed

    बीकानेर में बूंदाबांदी के बाद फिर बढ़ी गर्मी, जाने कब तक मिलेगी राहत

    बीकानेर में बूंदाबांदी के बाद फिर बढ़ी गर्मी, जाने कब तक मिलेगी राहत

    राजयोग अलर्ट! मई के आखिरी में होगी बुध-शुक्र युति, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत

    राजयोग अलर्ट! मई के आखिरी में होगी बुध-शुक्र युति, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत

    घर में घुसकर रॉड-डंडों से पीटा, दीवार कूदकर घुसे आरोपी

    घर में घुसकर रॉड-डंडों से पीटा, दीवार कूदकर घुसे आरोपी

    शादी में डांस कर रही बिजनेसमैन की पत्नी की मौत, 4 महीने पहले हुई थी मैरिज

    शादी में डांस कर रही बिजनेसमैन की पत्नी की मौत, 4 महीने पहले हुई थी मैरिज

    बीकानेर : पुलिस ने इस मामले में फरार आरोपी पर 25 हजार रुपये का नगद इनाम किया घोषित

    बीकानेर : पुलिस ने इस मामले में फरार आरोपी पर 25 हजार रुपये का नगद इनाम किया घोषित

    बीकानेर : बाइक और ट्रैक्टर की आमने-सामने टक्कर, बच्ची सहित दो गंभीर घायल

    बीकानेर : बाइक और ट्रैक्टर की आमने-सामने टक्कर, बच्ची सहित दो गंभीर घायल