बीकानेर: भाजपा जिला अध्यक्ष की घोषणा को लेकर आई ये बड़ी खबर

बीकानेर: भाजपा जिला अध्यक्ष की घोषणा को लेकर आई ये बड़ी खबर

बीकानेर। भाजपा के भीतर चर्चा थी कि 23 जनवरी तक अध्यक्षों का कोई फैसला नहीं होगा। अब 23 बीतने के साथ ही प्रदेश में नए अध्यक्षों की घोषणा को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। हैरानी की बात ये है कि राष्ट्रीय संगठन मंत्री बीएल संतोष ने एक भी मंडल अधूरा होने पर अध्यक्ष का निर्णय रोकने को कहा था। बीकानेर के शहर और देहात में मंडल अध्यक्षों की कई नियुक्तियां रुकी हैं। ऐसे में अब चर्चा है कि क्या पार्टी अधूरे मंडलों के बीच नए अध्यक्ष का नाम तय करेगी। दरअसल पहले ये कयास लगाए जा रहे थे कि सिर्फ चुनाव कोरम पूरा करने लायक मंडल अध्यक्ष घोषित होने के बाद जिलाध्यक्ष तय हो जाएंगे लेकिन पिछले दिनों बीएल संतोष के दौरे के बाद तय हुआ कि जिस जिले में एक भी मंडल अध्यक्ष अधूरा रहा तो वहां नया जिलाध्यक्ष तय नहीं होगा। बीकानेर ग्रामीण क्षेत्र में कोलायत के मंडल अध्यक्ष अभी घोषित होने बाकी है। वहां सांसद और विधायक के बीच सहमति नहीं हो पा रही। सूत्र बताते हैं कि कोलायत के 7 में से 4 और 3 मंडल अध्यक्षों को बांटने का सूत्र चल रहा है। यही वजह है कि यहां घोषणा अटकी हुई है। खबर है कि जहां सांसद के समर्थक विधायक हैं वहां विवाद नहीं हुआ। शहर में पहले से ही एक मंडल की घोषणा अधूरी थी। बाद में पांच मंडलों के चयन पर रोक लग गई। ऐसे में 10 में से 6 मंडल अधूरे हैं। इसलिए बीकानेर के शहर और देहात अध्यक्ष के चयन पर संशय है। हालांकि ये पार्टी का निर्णय है। वहां कुछ भी हो सकता है। बावजूद इसके लोगों की नजरें प्रदेश भाजपा की ओर हैं कि क्या निर्णय हेाता है। सीएम भजन लाल शर्मा का पूर्व सीएम वसुंधराराजे से मिलना भी संगठन के गठन में फेरबदल में कर सकता है।

  • Related Posts

    राजस्थान के 25 जिलों में आज तेज बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

    राजस्थान के 25 जिलों में आज तेज बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम बीकानेर। बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के असर से राजस्थान में मानसून फिर…

    पूर्व विधायक का हार्ट अटैक से निधन, 2008 में निर्दलीय जीतकर रचा था इतिहास

    पूर्व विधायक का हार्ट अटैक से निधन, 2008 में निर्दलीय जीतकर रचा था इतिहास अजमेर जिले के मसूदा विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ब्रह्मदेव कुमावत…

    You Missed

    राजस्थान के 25 जिलों में आज तेज बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

    राजस्थान के 25 जिलों में आज तेज बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

    पूर्व विधायक का हार्ट अटैक से निधन, 2008 में निर्दलीय जीतकर रचा था इतिहास

    पूर्व विधायक का हार्ट अटैक से निधन, 2008 में निर्दलीय जीतकर रचा था इतिहास

    बीकानेर: पत्नी को बचाने जोहड़ में कूदा पति, दोनों की डूबने से मौत

    बीकानेर: पत्नी को बचाने जोहड़ में कूदा पति, दोनों की डूबने से मौत

    बीकानेर: चाची पर पेट्रोल छिड़कर आग लगाने वाला रिश्तेदार गिरफ्तार

    बीकानेर: चाची पर पेट्रोल छिड़कर आग लगाने वाला रिश्तेदार गिरफ्तार

    शहर के स्पा सेंटरों से पकड़ी गईं थाईलैंड, युगांडा और लाओस की 9 महिलाएं

    शहर के स्पा सेंटरों से पकड़ी गईं थाईलैंड, युगांडा और लाओस की 9 महिलाएं

    2 बच्चों की हत्या कर मां-बाप ने किया सुसाइड, भाई ने कूदते देखा तो शोर मचाया

    2 बच्चों की हत्या कर मां-बाप ने किया सुसाइड, भाई ने कूदते देखा तो शोर मचाया