बीकानेर: बीडीए क्षेत्र में इतने करोड़ से बनेंगे 4170 परिवारों के पक्के आशियाने

बीकानेर: बीडीए क्षेत्र में इतने करोड़ से बनेंगे 4170 परिवारों के पक्के आशियाने

बीकानेर। बीकानेर विकास प्राधिकरण के गठन के बाद इसके क्षेत्राधिकार में शामिल ग्राम पंचायतों में अब पीएम आवास योजना (शहरी) के तहत जरूरतमंद परिवारों के पक्के आशियाने बनेंगे। योजना के तहत जिले की तीन पंचायत समितियों की 42 ग्राम पंचायतों में आवास निर्माण के लिए योजना के तहत राशि आवंटित होगी। जिला परिषद ने आवास योजना शहरी 2.0 के तहत 4170 पक्के मकान बनाने के लिए सर्वे कर स्वीकृति तथा राशि आवंटन के लिए सरकार को प्रस्ताव भेज दिया है। सरकार से स्वीकृति मिलते ही आवास निर्माण के लिए राशि का आवंटन शुरू कर दिया जाएगा। आवास योजना के तहत लाभार्थी परिवार को 2.50 लाख रुपए मकान निर्माण के लिए मिलेंगे। सीईओ जिला परिषद के अनुसार यह राशि चार किश्तों में दी जाएगी। प्रत्येक मकान में दो कमरे, एक रसोई व एक बाथरूम का निर्माण हो सकेगा। 30 से 45 वर्ग मीटर क्षेत्र में मकान का निर्माण होगा। सभी 4170 आवासों पर 104.25 करोड़ रुपए का अनुदान चार किश्तों में दिया जाएगा।

यहां इतने बनेंगे आवास
पीएम आवास योजना शहरी 2.0 के तहत पंचायत समिति पांचू क्षेत्र में 70, पंचायत समिति कोलायत क्षेत्र में 300 और पंचायत समिति बीकानेर क्षेत्र में 3800 आवास का निर्माण होगा। इनमें बीकानेर पंचायत समिति की 38, कोलायत पंचायत समिति की 3 तथा पांचू पंचायत समिति की एक ग्राम पंचायत शामिल हैं। बीडीए के गठन से पूर्व जिले की 9 ग्राम पंचायतों में यह योजना चल रही थी। योजना के तहत 2379 आवास का निर्माण कार्य चल रहा है। बीडीए के गठन के बाद अब तीन पंचायत समितियों की 42 ग्राम पंचायतों में प्रारंभ की गई है। आवास निर्माण के लिए आगामी समय में भी सर्वे का कार्य चलता रहेगा।

  • Related Posts

    राजस्थान के 25 जिलों में आज तेज बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

    राजस्थान के 25 जिलों में आज तेज बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम बीकानेर। बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के असर से राजस्थान में मानसून फिर…

    पूर्व विधायक का हार्ट अटैक से निधन, 2008 में निर्दलीय जीतकर रचा था इतिहास

    पूर्व विधायक का हार्ट अटैक से निधन, 2008 में निर्दलीय जीतकर रचा था इतिहास अजमेर जिले के मसूदा विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ब्रह्मदेव कुमावत…

    You Missed

    राजस्थान के 25 जिलों में आज तेज बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

    राजस्थान के 25 जिलों में आज तेज बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

    पूर्व विधायक का हार्ट अटैक से निधन, 2008 में निर्दलीय जीतकर रचा था इतिहास

    पूर्व विधायक का हार्ट अटैक से निधन, 2008 में निर्दलीय जीतकर रचा था इतिहास

    बीकानेर: पत्नी को बचाने जोहड़ में कूदा पति, दोनों की डूबने से मौत

    बीकानेर: पत्नी को बचाने जोहड़ में कूदा पति, दोनों की डूबने से मौत

    बीकानेर: चाची पर पेट्रोल छिड़कर आग लगाने वाला रिश्तेदार गिरफ्तार

    बीकानेर: चाची पर पेट्रोल छिड़कर आग लगाने वाला रिश्तेदार गिरफ्तार

    शहर के स्पा सेंटरों से पकड़ी गईं थाईलैंड, युगांडा और लाओस की 9 महिलाएं

    शहर के स्पा सेंटरों से पकड़ी गईं थाईलैंड, युगांडा और लाओस की 9 महिलाएं

    2 बच्चों की हत्या कर मां-बाप ने किया सुसाइड, भाई ने कूदते देखा तो शोर मचाया

    2 बच्चों की हत्या कर मां-बाप ने किया सुसाइड, भाई ने कूदते देखा तो शोर मचाया