युवक व युवती ने ट्रेन के सामने लगाई छलांग, दोनों की मौत

युवक व युवती ने ट्रेन के सामने लगाई छलांग, दोनों की मौत

राजस्थानी चिराग। भीलवाड़ा। चित्तौड़ रोड पर नया समेलिया के समीप मंगलवार रात एक युगल ने रेलवे ट्रैक पर छलांग लगा कर जान दे दी। मृतकों की शिनाख्त बूंदी व कोटा जिले के निवासी के रूप में हुई।

पुर थाना प्रभारी पुष्पा कसौटिया ने बताया कि मंगलवार रात साढ़े आठ बजे नया समेलिया के निकट रेलवे ट्रैक पर अजमेर-हैदराबाद ट्रेन के सामने एक युवक व युवती नजर आए। दोनों को देख कर लोको पायलट ने ट्रेन रोकने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सका। ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। युवती गंभीर घायल हो गई। लोको पायलट ने घटना की जानकारी रेलवे व पुलिस को दी। मौके पर भीड़ हो गई। युवती की बाद में एमजी हॉस्पिटल में मौत हो गई। घटना की सूचना पर जीआरपी व पुर पुलिस मौके पर पहुंची।

थाना प्रभारी ने बताया कि मृतकों के कपड़े व सामान से आधार कार्ड मिले। इस आधार पर मृतकों की पहचान बूंदी जिले के कविता जांगिड व कोटा के डगारिया निवासी अर्जुन पुत्र सुरेश लोधा के रूप में हुई। युवती की गुमशुदगी की रिपोर्ट सोमवार को हिंडोली में दर्ज हुई थी। बुधवार सुबह दोनों के परिजन भीलवाड़ा पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए। उन्होंने मौके पर सुसाइड नोट मिलने से इंकार किया।

  • Related Posts

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा बीकानेर। ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रात…

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की शुक्र सितंबर के प्रारंभ में गोचर करेंगे। वह 2 सितंबर को राशि परिवर्तन करते हुए…

    You Missed

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बिजली फॉल्ट ठीक करने पहुंची टीम पर हमला, गाड़ी पर किया पथराव

    बिजली फॉल्ट ठीक करने पहुंची टीम पर हमला, गाड़ी पर किया पथराव

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार