बीकानेर में साईबर पुलिस की कार्रवाई, एक माह में 16 लाख रुपए से ज्यादा राशि ठगों के खातों से करवाई रिफंड

बीकानेर में साईबर पुलिस की कार्रवाई, एक माह में 16 लाख रुपए से ज्यादा राशि ठगों के खातों से करवाई रिफंड

साइबर क्राइम को लेकर लगातार अवेयरनेस कार्यक्रम भी चलाया जा रहा है। - Dainik Bhaskar

बीकानेर। हर रोज हो रही साइबर ठगी के बीच बीकानेर की साइबर पुलिस ने करीब सत्रह लाख रुपए पीडि़तों के खातों में वापस रिफंड भी करवा दिए हैं। बीकानेर पुलिस की साइबर क्राइम रेस्पॉन्स सेल ने ये कार्रवाई महज एक महीने में की है, जबकि पूरे साल का रिफंड आंकड़ा करोड़ों रुपए तक पहुंच गया है।

पुलिस के अनुसार साइबर सैल ने अक्टूबर में साइबर फाइनेन्शियल फ्रॉड के 16 लाख 70 हजार 630 रूपये संदिगध खातों से रिफण्ड करवाये हैं। देशभर में बड़ी संख्या में आमजन के साथ विभिन्न तरीकों से साइबर धोखाधड़ी की जा रही है। समय पर सूचना मिलने के साथ ही साइबर पुलिस संबंधित बैंक खातों को सीज करके उससे राशि रिफंड करवाने का काम करता है। इसके लिए समय पर सूचना मिलना अत्यावश्यक है। व्यास ने बताया कि अक्टूबर माह में साइबर फाइनेन्शियल फ्रॉड से संबंधित प्राप्त 251 शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की गई। तकनीकी साधनों का उपयोग कर फ्रॉड ट्रांजेक्शन्स को ट्रेस किया गया। इन शिकायतों में उपयोग में लिए गए खातों को ब्लॉक करवाया गया। ठगों ने बातों में फंसा कर जो राशि इन खातों में डलवाई गई थी, उसे सीज कर दिया गया। फ्रॉड हुए राशि में से 16 लाख सत्तर हजार 630 रुपए संदिग्ध खातो से पीडि़त के खातों में ट्रांसफर करवाए गए। शेष राशि को भी होल्ड व रिफण्ड करवाने के लिए सभी बैंको के नोडल अधिकारियों से निरन्तर सम्पर्क कर संदिग्ध खातों को ब्लॉक किया जा रहा है।

    बीकानेर में साइबर टीम द्वारा बड़ी कार्यवाही

ठगी होने पर यहां करें कॉल
बीकानेर में साइबर क्राइम रेस्पॉन्स सैल के हेल्पलाईन नम्बर 78770-45498 है। सोशल मीडिया एवं साइबर जागरूकता अभियान में व्यापक प्रचार प्रसार किया जा रहा है। तुरंत सूचना मिलने की स्थिति में रुपए रिफंड करवाने की संभावना अधिक रहती है।

  • Related Posts

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास जैसलमेर के MBBS स्टूडेंट ने राजकोट (गुजरात) में ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।…

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत उदयपुर में बिजली की खराब डीपी लेकर जा ग्रामीणों की गाड़ी खाई में गिर गई। हादसे में 2 लोगों…

    You Missed

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी