इन कचौरी विक्रेताओं में हुआ झगड़ा,झरनों से हुई जमकर मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

इन कचौरी विक्रेताओं में हुआ झगड़ा,झरनों से हुई जमकर मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

बीकानेर समीपवर्ती अर्जुनसर बस स्टेण्ड पर ग्राहक को लेकर दो कचौरी विक्रेताओं में झगड़ा हो गया। दोनों पक्षों में लाठियों व झरने से जमकर मारपीट हुई। झगड़े का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार अर्जुनसर बस स्टेण्ड पर गुरुवार को दो कचोरी दुकानदारों में ग्राहक को लेकर काफी बोलचाल हो गई । पहले कुछ देर बोल-चाल होने के बाद दोनो दुकानदारों ने आपा खो दिया। और देखते-देखते ही लाठियों व झरने से मारपीट शुरू हो गई। झगड़ा इतना बढ़ गया की दोनो मरने-मारने पर उतारू हो गए। लोगो ने बीच-बचाव कर दोनो छुड़ाया। सूचना पर महाजन पुलिस मौके पर पहुंची और तीन लोगो को लेकर थाने पहुंची।

पुलिस ने तीनो लोगो को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। अर्जनसर के लोगो ने बताया कि इन दोनों में रोज दो-तीन बार झगड़ा होता है। झगड़े का वीडियो सोशल मीडिया जमकर वायरल हुआ। गौरतलब है कि महाजन अर्जुनसर बस स्टेण्ड पर बसों में कचोरी बेचने वालों की तादाद बढ़ रही है। 2 दर्जन के करीब लोग भागकर बसों पर कचौरी नमकीन बेचते है। यह लोग जिंदगी ताक पर रख बिना देखे बसों पर भागते रहते है। जिसमे कई लोग वाहनों के आगे आते बाल बाल बचते है। पहले भी कई हादसे होने के बाद भी लोग बाज नही आते। दिन-भर आपस मे झगड़ते रहते है। पहने भी पुलिस द्वारा समझाइस करने के बाद इन लोगों पर कोई असर नही है।

  • Related Posts

    राजयोग अलर्ट! मई के आखिरी में होगी बुध-शुक्र युति, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत

    राजयोग अलर्ट! मई के आखिरी में होगी बुध-शुक्र युति, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत Lakshmi Narayan Rajyog 2026: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल को जीवन के उतार-चढ़ाव से…

    घर में घुसकर रॉड-डंडों से पीटा, दीवार कूदकर घुसे आरोपी

    घर में घुसकर रॉड-डंडों से पीटा, दीवार कूदकर घुसे आरोपी सादुलपुर क्षेत्र में एक युवक पर घर में घुसकर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस…

    You Missed

    राजयोग अलर्ट! मई के आखिरी में होगी बुध-शुक्र युति, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत

    राजयोग अलर्ट! मई के आखिरी में होगी बुध-शुक्र युति, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत

    घर में घुसकर रॉड-डंडों से पीटा, दीवार कूदकर घुसे आरोपी

    घर में घुसकर रॉड-डंडों से पीटा, दीवार कूदकर घुसे आरोपी

    शादी में डांस कर रही बिजनेसमैन की पत्नी की मौत, 4 महीने पहले हुई थी मैरिज

    शादी में डांस कर रही बिजनेसमैन की पत्नी की मौत, 4 महीने पहले हुई थी मैरिज

    बीकानेर : पुलिस ने इस मामले में फरार आरोपी पर 25 हजार रुपये का नगद इनाम किया घोषित

    बीकानेर : पुलिस ने इस मामले में फरार आरोपी पर 25 हजार रुपये का नगद इनाम किया घोषित

    बीकानेर : बाइक और ट्रैक्टर की आमने-सामने टक्कर, बच्ची सहित दो गंभीर घायल

    बीकानेर : बाइक और ट्रैक्टर की आमने-सामने टक्कर, बच्ची सहित दो गंभीर घायल

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत