महिला को नशीला पदार्थ पिलाकर किया दुष्कर्म, नाबालिग बेटी के साथ भी छेड़छाड़ का आरोप

महिला को नशीला पदार्थ पिलाकर किया दुष्कर्म, नाबालिग बेटी के साथ भी छेड़छाड़ का आरोप

बीकानेर। नोखा थाना क्षेत्र में एक महिला ने टैक्सी चालक और उसके साथियों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। पीडि़ता ने नाबालिग पुत्री के साथ छेड़छाड़ करने का भी आरोप लगाया है। पीडि़ता ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि 15 सितंबर को वह अपनी बेटी और बेटे के साथ रेलवे स्टेशन के सामने खड़ी थी। इसी दौरान टैक्सी चालक उन्हें एक गांव में छोडऩे के लिए अपनी गाड़ी में बिठा ले गया। रास्ते में आरोपी ने महिला को नशीला पदार्थ मिला पानी पिला दिया। बेहोश होने पर उसे करणीनगर स्थित अपने घर ले गया। वहां उसने दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो व फोटो भी बना लिए। आरोपी ने महिला को जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि आरोपी की मां भी इस अपराध में शामिल थी। वह पीडि़ता को खाने-पीने की चीजों में नशीली दवाएं देती थी। बाद में दोनों उसे नोखा के उगमपुरा स्थित मकान में ले गए। वहां आरोपी ने कई बार दुष्कर्म किया। आरोप है आरोपी महिला की नाबालिग बेटी से भी छेड़छाड़ करता था। एक अन्य आरोपी ने भी चार महीने पहले पीडि़ता के साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसने महिला का हाथ तोड़ दिया। पीडि़ता 23 फरवरी को अपनी बेटी के साथ आरोपियों के चुंगल से भागने में सफल रही। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • Related Posts

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत बाड़मेर। सदर थाना क्षेत्र के लूखू भाखरी में सोमवार रात एक सड़क हादसे ने शादी…

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत  बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में सुबह करीब 7 बजे सड़क हादसा हो गया। गांव बिग्गाबास रामसरा के पास…

    You Missed

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार