देवी सिंह भाटी की नाराजगी के बाद IPS का ट्रांसफर, पूर्व MLA ने लगाए थे गंभीर आरोप

देवी सिंह भाटी की नाराजगी के बाद IPS का ट्रांसफर, पूर्व MLA ने लगाए थे गंभीर आरोप

राजस्थानी चिराग। राजस्थान में भाजपा के वरिष्ठ नेता देवी सिंह भाटी के गंभीर आरोपों के बाद बीकानेर आईपीएस प्यारेलाल शिवरान का तबादला कर दिया गया है। 6 बार के विधायक रहे भाटी ने आईपीएस अधिकारी प्यारेलाल शिवरान पर 10 सालों से एक जिले में रहने को नियमों के खिलाफ बताया। भाटी की नाराजगी के बाद भजनलाल सरकार ने आईपीएस प्यारेलाल शिवरान का ट्रांसफर कर दिया है।

गौरतलब है कि भाटी ने मुख्यमंत्री से मिलकर शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा था कि 10 साल बीकानेर में रहने के बाद भी आईपीएस ट्रांसफर सूची में उन्हें बीकानेर एसीबी का एसपी बनाया गया। जिसके बाद उन्होंने विधानसभा के बाहर धरने पर बैठने की चेतावनी दी थी। अब सरकार ने बीकानेर एसीबी एसपी से जयपुर एसीबी एसपी के पद पर ट्रांसफर कर दिया गया है।
कांग्रेस से खास जुड़ाव होने की थी शिकायत
देवी सिंह भाटी ने मीडिया से बातचीत में आईपीएस प्यारेलाल शिवरान पर आरोप लगाते हुए कहा था कि उनका कांग्रेस पार्टी से खास जुड़ाव है। वे 9 नवंबर 2015 से लगातार बीकानेर में नियुक्त हैं। इस बारे में खुद भाटी और कोलायत विधायक अंशुमान सिंह भाटी की ओर से चुनाव आयोग, मुख्यमंत्री और पुलिस के उच्च अधिकारियों को शिकायत भेजी गई थी। उन्होंने आईपीएस शिवरान के पारिवारिक लोगों के व्यवसाय बीकानेर में होने के भी आरोप लगाए थे।

  • Related Posts

    बीकानेर : पिकअप और बाइक की आमने-सामने हुई भिड़ंत, हादसे में बाइक सवार दो जनें घायल

    बीकानेर : पिकअप और बाइक की आमने-सामने हुई भिड़ंत, हादसे में बाइक सवार दो जनें घायल बीकानेर। जिले के श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में एक सडक़ हादसे में बाइक सवार दो जनें…

    बीकानेर : पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को दबोचा

    बीकानेर : पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को दबोचा बीकानेर। रणजीतपुरा थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में…

    You Missed

    बीकानेर : पिकअप और बाइक की आमने-सामने हुई भिड़ंत, हादसे में बाइक सवार दो जनें घायल

    बीकानेर : पिकअप और बाइक की आमने-सामने हुई भिड़ंत, हादसे में बाइक सवार दो जनें घायल

    बीकानेर : पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को दबोचा

    बीकानेर : पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को दबोचा

    सड़क हादसे में सरकारी शिक्षक की मौत, पत्नी गंभीर घायल, खुशियों वाले घर में पसरा सन्नाटा

    सड़क हादसे में सरकारी शिक्षक की मौत, पत्नी गंभीर घायल, खुशियों वाले घर में पसरा सन्नाटा

    बीकानेर में इस जगह बेहोश मिले व्यक्ति की मौत, जांच में जुटी पुलिस

    बीकानेर में इस जगह बेहोश मिले व्यक्ति की मौत, जांच में जुटी पुलिस

    राजस्थान में भीषण गर्मी, 21 जिलों में अलर्ट जारी, जाने कब से बदलेगा मौसम

    राजस्थान में भीषण गर्मी, 21 जिलों में अलर्ट जारी, जाने कब से बदलेगा मौसम

    बीकानेर से जाने वाली इन ट्रेनों में आपको भी करना है सफर तो पहले पढ़ लें ये खबर

    बीकानेर से जाने वाली इन ट्रेनों में आपको भी करना है सफर तो पहले पढ़ लें ये खबर