भजनलाल सरकार देगी महिलाओं का बड़ा तोहफा, जानें क्या मिलने वाला है?

भजनलाल सरकार देगी महिलाओं का बड़ा तोहफा, जानें क्या मिलने वाला है?

जयपुर. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च को भजनलाल सरकार सूबे की महिलाओं और बालिकाओं को राजस्थान रोडवेज में फ्री बस यात्रा का तोहफा देगी. इसके तहत महिलाएं और बालिकाएं 8 मार्च को राजस्थान प्रदेश सीमा के भीतर राजस्थान रोडवेज की बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी. इस संबंध में रोडवेज अध्यक्ष शुभ्रा सिंह के निर्देश पर फ्री यात्रा के आदेश जारी कर दिए गए हैं. वहीं महिलाएं इस दिन पर्यटक स्थलों पर भी फ्री सैर कर सकेंगी.

रोडवेज के प्रबंध निदेशक पुरुषोत्तम शर्मा ने बताया कि 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाएं और बालिकाएं राजस्थान रोडवेज की सभी साधारण और एक्सप्रेस बसों (एसी और वोल्वो बसों को छोड़कर) में राज्य की सीमा के भीतर यात्रा कर सकेंगी. यह छूट सभी महिलाओं और बालिकाओं को 8 मार्च को रात 12:00 बजे से रात 11:59 बजे तक के लिए मिलेगी.

छूट केवल और केवल प्रदेश के भीतर ही मिलेगी
शर्मा ने बताया कि राज्य की सीमा का मतलब है कि अगर कोई महिला जयपुर से दिल्ली राजस्थान रोडवेज में यात्रा कर रही है तो जयपुर से राजस्थान प्रदेश के अंतिम बस स्टॉप तक वह यात्रा मुफ्त होगी. राजस्थान की सीमा से बाहर निकलते ही दिल्ली तक का टिकट लेना पड़ेगा. यह छूट केवल और केवल प्रदेश के भीतर ही मिलेगी.

  • Related Posts

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े नागौर में बदमाशों ने लाठियों और हॉकी से ठेकेदार को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। कैंपर और स्कॉर्पियो…

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया हनुमानगढ़ जिले में कुंभाराम आर्य लिफ्ट कैनाल से जुड़ी पानी की डिग्गी में डूबने से 3…

    You Missed

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा

    बीकानेर: फायरिंग के फरार आरोपी की संपत्ति पर पुलिस की नजर, पुलिस खंगाल रही बेनामी संपत्ति का रिकॉर्ड

    बीकानेर: फायरिंग के फरार आरोपी की संपत्ति पर पुलिस की नजर, पुलिस खंगाल रही बेनामी संपत्ति का रिकॉर्ड

    राजस्थान के 24 जिलों में बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

    राजस्थान के 24 जिलों में बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी