ससुर की बंदूक से चली गोली दामाद को लगी, हुई मौत, पढ़े खबर

ससुर की बंदूक से चली गोली दामाद को लगी, हुई मौत, पढ़े खबर

राजस्थानी चिराग। हनुमानगढ़ में ससुर के कंधे से फिसली बंदूक का ट्रिगर दबने से चली गोली दामाद को लग गई। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक साले की शादी में शामिल होने के लिए आया था। घटना टिब्बी के सलेमगढ़ गांव में गुरुवार सुबह 9 बजे हुई।

एएसआई शंभूदयाल स्वामी ने बताया कि गोली लगने से चौहिला निवासी सुनील (26) की मौत हो गई। युवक सलेमगढ़ निवासी रूपराम के भाई गुमानाराम के बेटे की शादी में शामिल होने आया था। 4 मार्च को शादी हुई थी। आज सुबह सभी गुमानाराम के घर के बाहर खड़े थे।

शादी में आए कुछ मेहमान विदा हो रहे थे। इसी दौरान रूपराम ड्यूटी पर जाने के लिए तैयार होकर आया। उसके कंधे पर बंदूक थी। आशीर्वाद देने के लिए उसने हाथ उठाया तो बंदूक फिसल गई। उसने संभालने की कोशिश की तो ट्रिगर दब गया और गोली उसके दामाद सुनील के लग गई।

सुनील को तुरंत जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर ले गए। अस्पताल में इलाज के दौरान सुनील की मौत हो गई। एएसआई शंभूदयाल स्वामी ने बताया कि रूपराम की बेटी से सुनील की शादी करीब 6 साल पहले हुई थी। उसके 4 साल का बेटा है। रूपराम मरुधरा ग्रामीण बैंक में नकदी ले जाने वाली वैन में गार्ड है। गुमानाराम की ओर से मामला दर्ज कराया गया है।

  • Related Posts

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा बीकानेर। ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रात…

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की शुक्र सितंबर के प्रारंभ में गोचर करेंगे। वह 2 सितंबर को राशि परिवर्तन करते हुए…

    You Missed

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बिजली फॉल्ट ठीक करने पहुंची टीम पर हमला, गाड़ी पर किया पथराव

    बिजली फॉल्ट ठीक करने पहुंची टीम पर हमला, गाड़ी पर किया पथराव

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार