नाबालिग से रेप का आरोपी गिरफ्तार, पांच साल से था फरार

नाबालिग से रेप का आरोपी गिरफ्तार, पांच साल से था फरार

राजस्थानी चिराग। श्रीगंगानगर की पदमपुर और लालगढ़ जाटान पुलिस ने नाबालिग का अपहरण कर रेप करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पांच साल से फरार चल रहा था। आरोपी पंजाब का रहने वाला है। वह पिछले कुछ समय से बठिंडा के भगता भाई का थाना क्षेत्र में रह रहा था। आरोपी पर बीकानेर आईजी ने 15 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। मामला 2020 का है, आरोपी ने लालगढ़ थाना क्षेत्र की एक नाबालिग का अपहरण किया था। पीडि़ता और उसके पिता के बयान पर केस दर्ज किया गया था। तब से आरोपी फरार चल रहा था। कोर्ट ने आरोपी के खिलाफ वारंट जारी किया था। गिरफ्तारी में पदमपुर थाने के कॉन्स्टेबल गंगाराम की अहम भूमिका रही। आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा। इसके बाद न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा। प्रोडक्शन वारंट पर लेकर मामले की पूछताछ की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच एसएचओ कर रहे हैं।

  • Related Posts

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा बीकानेर। ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रात…

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की शुक्र सितंबर के प्रारंभ में गोचर करेंगे। वह 2 सितंबर को राशि परिवर्तन करते हुए…

    You Missed

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बिजली फॉल्ट ठीक करने पहुंची टीम पर हमला, गाड़ी पर किया पथराव

    बिजली फॉल्ट ठीक करने पहुंची टीम पर हमला, गाड़ी पर किया पथराव

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार