इतनी तारीख को बीकानेर आएंगे मुख्यमंत्री-राज्यपाल, हो सकती है ये बड़ी घोषणाएं

इतनी तारीख को बीकानेर आएंगे मुख्यमंत्री-राज्यपाल, हो सकती है ये बड़ी घोषणाएं

प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े 26 मार्च को बीकानेर आ सकते हैं। मुख्यमंत्री के आने की सूचना के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। दरअसल, राजस्थान दिवस का कार्यक्रम इस बार बीकानेर में प्रस्तावित है। इसी सिलसिले में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बीकानेर आ रहे हैं, जबकि महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेने के लिए राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े भी उसी दिन बीकानेर में होंगे। मुख्यमंत्री के आगमन की सूचना के बाद जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि ने जिला स्तर के सभी अधिकारियों की मीटिंग रविवार सुबह 11 बजे कलेक्ट्रेट में रखी है। माना जा रहा है कि राजस्थान के कार्यक्रमों की पूरी शृंखला तैयार होगी।

जिसमें एक दिन का कार्यक्रम बीकानेर में हो सकता है। राजस्थान दिवस तीस मार्च को हैं और मुख्यमंत्री की यात्रा 26 मार्च को हो रही है। मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश के अनेक विभागों के मंत्री भी बीकानेर आ सकते हैं। मुख्यमंत्री की यात्रा का विस्तृत कार्यक्रम अब तक बीकानेर नहीं आया है। माना जा रहा है कि वो एक दिन के लिए बीकानेर आएंगे। उनके रात में बीकानेर रुकने के आसार नहीं है। इसके बाद भी सर्किट हाउस को पूरी तरह सुरक्षित रखा गया है। अगले कुछ दिन तक अब सर्किट हाउस में सामान्य लोगों को कमरे नहीं मिलेंगे।

मुख्यमंत्री के बीकानेर आगमन पर कई तरह की सौगातें भी बीकानेर को मिल सकती है। बीकानेर में रेलवे क्रासिंग समस्या के निदान के लिए अंडर ब्रिज बनना है। इस संबंध में मुख्यमंत्री बड़ी घोषणा कर सकते हैं। इसी तरह म्यूजियम सर्किल पर ब्रिज बनाने के लिए महज एक करोड़ रुपए स्वीकृत हैं। इस पर भी मुख्यमंत्री कोई बड़ी घोषणा कर सकते हैं।

  • Related Posts

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत बाड़मेर। सदर थाना क्षेत्र के लूखू भाखरी में सोमवार रात एक सड़क हादसे ने शादी…

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत  बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में सुबह करीब 7 बजे सड़क हादसा हो गया। गांव बिग्गाबास रामसरा के पास…

    You Missed

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार