सिगरेट लेने की बात पर हुआ विवाद, किया जानलेवा हमला, आरोपी को 7 साल जेल

सिगरेट लेने की बात पर हुआ विवाद, किया जानलेवा हमला, आरोपी को 7 साल जेल
राजस्थानी चिराग। बीकानेर के जेल रोड पर एक युवक के साथ हमला करने के मामले में अदालत ने आरोपी को 7 साल की कारावास की सजा दी है। इस मामले में दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था। लेकिन, एक की मौत होने के कारण एक को ही सजा दी गई है। मामला नवम्बर 2021 का है।

सिगरेट लेने की बात पर हुआ था विवाद

कोटगेट थाने में 12 नवम्बर 21 को बाला नामक महिला ने एफआईआर दर्ज कराई थी। जिसमें कहा गया कि उसका बेटा राजू उर्फ मोहम्मद असलम जेल सर्किल पर चाय की दुकान करता है। उसके यहां अरुण सिंह राजपूत और मोनू उर्फ सेफ अली सिगरेट लेने आए थे। सिगरेट के रुपए नहीं दिए। विरोध करने पर मारपीट शुरू कर दी। इतनी पिटाई कर दी कि शरीर के नाजुक अंगों पर चोट आई। जीवन के लिए संघर्ष करना पड़ा। इस मामले में पुलिस ने अदालत में चालान पेश कर दिया। इस बीच सात दिसम्बर 23 को मोनू की मौत हो गई। ऐसे में अदालत में अरुण सिंह के खिलाफ ही केस चला। उसे 7 साल की सजा दी गई है।

अदालत ने उसे कई मामलों में दोषी मानते हुए अधिकतम 7 साल कारावास की सजा सुनाई है। सभी सजाओं को साथ में काटते हुए उसे सात साल कारावास दिया गया है। इस मामले में अलग-अलग धाराओं के साथ अरुण सिंह पर अर्थदंड भी लगाया गया है।

  • Related Posts

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत बीकानेर। बीकानेर में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन भाइयों की मौत…

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर बीकानेर। प्रदेश के गांवो में एलपीजी उपभोक्ताओं को सिलेंडर बुकिंग की समय सीमा को कम कर दिया गया है।…

    You Missed

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा