शहर में बस स्टैंड के शौचालय में मिला युवक का शव

शहर में बस स्टैंड के शौचालय में मिला युवक का शव

अनूपगढ़। केंद्रीय बस स्टैंड स्थित नगर परिषद के आधुनिक शौचालय में एक युवक का शव मिला है। युवक करीब 20 मिनट तक बाहर नहीं आया तो कर्मचारी ने अंदर जाकर देखा, जहां वो जमीन पर पड़ा मिला। घटना गुरुवार शाम करीब 6 बजे की है। शौचालय में कार्यरत कर्मचारी सुभाष ने बताया कि पतरोड़ा निवासी विजय ग्रोवर (30) शाम 6 बजे शौचालय में गया था। करीब 15-20 मिनट तक विजय बाहर नहीं आया। लगातार पानी बहने की आवाज सुनकर कर्मचारी ने दरवाजा खटखटाया। दरवाजा खुलने पर देखा कि विजय जमीन पर पड़ा था। घटना की सूचना मिलते ही एसएचओ ईश्वर जांगिड़ अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर सरकारी अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया। मृतक की पहचान जेब से मिली पहचान पत्र से हुई। विजय की शादी को 3 साल हुए थे और उसकी एक साल की बेटी है। कुछ दिन पहले ही एक सड़क दुर्घटना में उसके पिता की भी मृत्यु हुई थी। एसएचओ ईश्वर जांगिड़ ने बताया कि परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। मृत्यु के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

  • Related Posts

    बीकानेर : इस जगह सडक़ हादसे में बाइक सवार व्यक्ति की हुई मौत

    बीकानेर : इस जगह सडक़ हादसे में बाइक सवार व्यक्ति की हुई मौत बीकानेर। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा जिले के नोखा…

    बीकानेर में अवैध खनन के खिलाफ बड़ा एक्शन, 11 वाहन पकड़े, लाखों की पेनल्टी वसूली

    बीकानेर में अवैध खनन के खिलाफ बड़ा एक्शन, 11 वाहन पकड़े, लाखों की पेनल्टी वसूली बीकानेर। जिले में खनन विभाग द्वारा अवैध खनन एवं परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए…

    You Missed

    बीकानेर : इस जगह सडक़ हादसे में बाइक सवार व्यक्ति की हुई मौत

    बीकानेर : इस जगह सडक़ हादसे में बाइक सवार व्यक्ति की हुई मौत

    बीकानेर में अवैध खनन के खिलाफ बड़ा एक्शन, 11 वाहन पकड़े, लाखों की पेनल्टी वसूली

    बीकानेर में अवैध खनन के खिलाफ बड़ा एक्शन, 11 वाहन पकड़े, लाखों की पेनल्टी वसूली

    कांस्टेबल की संदिग्ध मौत से सनसनी, ससुराल में जहर देने का आरोप

    कांस्टेबल की संदिग्ध मौत से सनसनी, ससुराल में जहर देने का आरोप

    बीकानेर के युवक के फोन से मांगी 10 करोड़ की फिरौती, इस राज्य की पुलिस जुटी जांच में

    बीकानेर के युवक के फोन से मांगी 10 करोड़ की फिरौती, इस राज्य की पुलिस जुटी जांच में

    बीकानेर: सड़क दुर्घटना में मौत पर वारिसों को मिलेगा इतने लाख रुपए का मुआवजा

    बीकानेर: सड़क दुर्घटना में मौत पर वारिसों को मिलेगा इतने लाख रुपए का मुआवजा

    बीकानेर में बजा सायरन, सूचना पर दौड़ी दमकल की गाड़ियां

    बीकानेर में बजा सायरन, सूचना पर दौड़ी दमकल की गाड़ियां