शहर के इस इलाके में नशेडी युवकों ने शादी समारोह से लौट रहे परिवार की गाड़ी पर किया हमला

नशे के कारोबार को रोकने में बीकानेर पुलिस नाकाम
शहर के इस इलाके में नशेडी युवकों ने शादी समारोह से लौट रहे परिवार की गाड़ी पर किया हमला

बीकानेर। बीकानेर अब सुरक्षित नहीं रहा है बदमाशों के हौसले बुलंद हो गये है। आये दिन वारदातों को अजांम दे रहे है। पुलिस की लाख कोशिश के बाद भी वारदातें नहीं रोक रही है। ऐसा ही मामला सामने आया है जहां पर एक परिवार पर कुछ लोगों ने हमला किया । जानकारी के अनुसार बीछवाल थाना इलाके में अपनी गाड़ी से शादी समारोह से एक परिवार आ रहा था तभी उनकी गाड़ी पर हमला हुआ है। पीबीएम में कार्यरत महिला असिटेंट रेडियोग्राफर की गाड़ी को भुट्टो के चौराहे से इन्द्रा कॉलोनी बीच दो युवकों ने हमला किया जिससे गाड़ी कई जगह से टूट फूट हुई है। वहीं मौके से गुजर रहे कुछ लोगों ने इन बदमाशों को पकडऩे के लिए गये तब तक एक भाग गया जबकि एक को पकड़ लिया। तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को पकडक़र लिया। बताया जा रहा है कि दोनों युवक नशे की हालात में थे। इस घटना के बाद शहरवासियों में डर का माहौल पैदा हो गया कि अब आम रास्ते भी सुरक्षित नहीं है नशेड़ी युवक जगह जगह बदमाशी करते नजर आते है। पूर्व में भी अनेक ऐसी वारदातें सामने आ चुकी है। भाटों के बास से गोकुल सर्किल तक,रोशनीघर चौराहे से लेकर चौखूंटी पुलिए के अंतिम छोर सेटेलाइट अस्पताल तक,भुट्टों के चौराहे से कोठारी अस्पताल तक,पूगल रोड चौराहे से सब्जी मंडी रोड तक,जैन पब्लिक स्कूल से लेकर रामरतन सर्किल तक,पंचशती सर्किल से जेएनवीसी मूर्ति सर्किल तक आधा दर्जन वारदातें पहले भी हो चुकी है। जिनका अब तक कोई पता नहीं चला है।

बीकानेर में लोडर से कुचली गई महिला, मौके पर ही तोड़ा दम

पुलिस की गश्त पर सवालिया निशान
पुलिस बड़े बड़े दावें करती है गश्त करने के लेकिन एक आम सडक़ पर किसी के साथ इस तरह की घटना होना बीकानेर के लिए बड़ी शर्मनाक बात है। नशे में युवक कुछ भी कर सकता है। समय रहते अगर पुलिस नशेडिय़ों के खिलाफ बड़ा एक्शन अमल में नहीं लिया तो अजांम और भी खतरनाक हो सकते है।

Recent Posts

  • Related Posts

    शादी में डांस कर रही बिजनेसमैन की पत्नी की मौत, 4 महीने पहले हुई थी मैरिज

    शादी में डांस कर रही बिजनेसमैन की पत्नी की मौत, 4 महीने पहले हुई थी मैरिज जालोर जिले के मोरसीम गांव में शादी समारोह में डांस कर रही बिजनेसमैन की…

    बीकानेर : पुलिस ने इस मामले में फरार आरोपी पर 25 हजार रुपये का नगद इनाम किया घोषित

    बीकानेर : पुलिस ने इस मामले में फरार आरोपी पर 25 हजार रुपये का नगद इनाम किया घोषित बीकानेर। बीकानेर जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन में फरार आरोपियों…

    You Missed

    शादी में डांस कर रही बिजनेसमैन की पत्नी की मौत, 4 महीने पहले हुई थी मैरिज

    शादी में डांस कर रही बिजनेसमैन की पत्नी की मौत, 4 महीने पहले हुई थी मैरिज

    बीकानेर : पुलिस ने इस मामले में फरार आरोपी पर 25 हजार रुपये का नगद इनाम किया घोषित

    बीकानेर : पुलिस ने इस मामले में फरार आरोपी पर 25 हजार रुपये का नगद इनाम किया घोषित

    बीकानेर : बाइक और ट्रैक्टर की आमने-सामने टक्कर, बच्ची सहित दो गंभीर घायल

    बीकानेर : बाइक और ट्रैक्टर की आमने-सामने टक्कर, बच्ची सहित दो गंभीर घायल

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

    जिम से लौट रहे दंपती की गाड़ी को टक्कर मारी, डंडे-रोड लेकर घर पहुंचे

    जिम से लौट रहे दंपती की गाड़ी को टक्कर मारी, डंडे-रोड लेकर घर पहुंचे

    राजस्थान में 28 और 30 अप्रैल को भारी बारिश-आंधी का अलर्ट

    राजस्थान में 28 और 30 अप्रैल को भारी बारिश-आंधी का अलर्ट