कार की टक्कर से एएसआई की मौत,मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे

कार की टक्कर से एएसआई की मौत,मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे

श्रीगंगानगर में हादसे में मारा गया एएसआई सोहनलाल। - Dainik Bhaskar

राजस्थानी चिराग। श्रीगंगानगर एसपी ऑफिस में तैनात एक एएसआई की कॉन्स्टेबल की कार की टक्कर से मौत हो गई। एएसआई आज सुबह वॉक के लिए पुलिस लाइन स्थित आवास से निकला था। पुलिस लाइन के नजदीक वहां से निकल रहे कॉन्स्टेबल की कार की चपेट में आ गया। एएसआई सिर में गंभीर चोटें आई। उसे सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कॉन्स्टेबल शहर के पुरानी आबादी थाने में तैनात है जबकि एएसआई एसपी ऑफिस में काम करते थे। दोनों पुलिस लाइन में ही रहते थे। पुलिस ने मृतक पुलिसकर्मी का शव सरकारी अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया। जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

श्रीगंगानगर में दुर्घटनाग्रस्त कार के पास पुलिसकर्मी।
                                    श्रीगंगानगर में दुर्घटनाग्रस्त कार के पास पुलिसकर्मी।

मौके पर पहुंचे जवाहरनगर थाने के हेड कॉन्स्टेबल हरजिंद्र सिंह ने बताया कि सुबह साढ़े सात बजे एएसआई सोहनलाल (54) पुत्र बीरबलराम मोर्निंग वॉक के लिए निकले। इसी दौरान पुरानी आबादी थाने में तैनात कॉन्स्टेबल नरेंद्र कुमार अपने होम टाउन कोटपुतली से कार में परिवार सहित लौट रहा था। नरेंद्र ने पुलिस लाइन के पास सड़क पर चल रहे एएसआई सोहनलाल को टक्कर मार दी। इससे उनके सिर में गंभीर चोट आई। सरकारी अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक के पुत्र अमित (25) ने दोपहर में जवाहरनगर थाने में कार की टक्कर से उसके पिता की मौत का मामला दर्ज करवाया।

दुर्घटनाग्रस्त कार। एएसआई सोहनलाल की कार की टक्कर से मौत हो गई।
                       दुर्घटनाग्रस्त कार। एएसआई सोहनलाल की कार की टक्कर से मौत हो गई।

कीकरवाली का रहने वाले थे सोहनलाल

मृतक एएसआई सोहनलाल गांव कीकरवाली के रहने वाले थे। उनका अनूपगढ़ जिले के घड़साना में गांव दो एमएलडी में घर है। यहां एसपी ऑफिस में पोस्टिंग कारण पुलिस लाइन में रहते थे। उसके परिवार में एक बेटा, दो बेटियां और पत्नी है। बेटा अविवाहित है जबकि बेटियां शादीशुदा हैं।

Recent Posts

  • Related Posts

    आसाराम को लेकर आई बड़ी खबर, अब नहीं मिलेगा कोई मौका

    आसाराम को लेकर आई बड़ी खबर, अब नहीं मिलेगा कोई मौका जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने नाबालिग से यौन शोषण के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे आसाराम और अन्य…

    भू-माफिया मोहन राठी व चांडक द्वारा अरबों की सरकारी जमीनों के फर्जीवाड़े की शिकायतें , क्या राज्य सरकार एसओजी पुलिस से करायेगी जांच?

    -भू-माफिया मोहन राठी व चांडक द्वारा अरबों की सरकारी जमीनों के फर्जीवाड़े की शिकायतें , क्या राज्य सरकार एसओजी पुलिस से करायेगी जांच? बीकानेर। शहर के नामी भू-माफिया मोहन लाल…

    You Missed

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी