शहर में इस जगह बेसबॉल-डंडे लेकर भिड़े रेस्टोरेंट संचालक, कस्टमर की गाड़ी पार्क करने को लेकर झगड़ा

शहर में इस जगह बेसबॉल-डंडे लेकर भिड़े रेस्टोरेंट संचालक, कस्टमर की गाड़ी पार्क करने को लेकर झगड़ा

उदयपुर में शनिवार शाम दो रेस्टोरेंट के संचालक आपस बेसबॉल और डंडे लेकर भिड़ गए। रेस्टोरेंट के सामने ग्राहक की गाड़ी पार्क करने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। इसके बाद कहासुनी मारपीट में बदल गई। घटना का सीसीटीवी सामने आया है। जानकारी के अनुसार शहर के देहलीगेट मुख्य चौराहा पर मीरा और दया रेस्टोरेंट हैं। शनिवार शाम ग्राहकों की गाड़ी पार्क करने को लेकर संचालकों के बीच जमकर मारपीट हुई। संचालक और उनके स्टाफ ने आपस में बेसबॉल और डंडों से झगड़ा किया। इस दौरान लात-घूसें चले और एक-दूसरे के कपड़े फाड़े गए। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमें दोनों ही रेस्टोरेंट के संचालक और स्टाफ आपस में मारपीट करते नजर आ रहे हैं। घटना के बाद रेस्टोरेंट के बाहर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। रेस्टोरेंट में खाना खा रहे कस्टमर भी बुरी तरह सहम गए। घटना के बाद धानमंडी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। बता दें कि चौराहे पर मीरा और दया के अलावा इसी लाइन में अन्य रेस्टोरेंट भी है। यहां आए दिन रेस्टोरेंट संचालकों के बीच पार्किंग को लेकर विवाद होता रहता है। रेस्टोरेंट के सामने अपने-अपने कस्टमर की अवैध रूप से पार्किंग की जाती है जिससे आने-जाने वालों को भी परेशानी होती है। हर रेस्टोरेंट संचालक अपने यहां आने वाले कस्टमर की गाडी रेस्टोरेंट के सामने पार्क कराता है। पार्किंग अव्यवस्थित होने पर रेस्टोरेंट संचालकों के बीच झगड़ा हो जाता है।

  • Related Posts

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी   सभी 9 ग्रहों में जहां शनि सबसे मंद गति से चलते हैं, वहीं चंद्रमा…

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार बीकानेर। रणजीतपुरा थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अदपाली जंक्शन, एनएच-911 चारणवाला चौराहे…

    You Missed

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल