अब राजस्थानी भाषा में भी होगी IPL मैच की कमेंट्री- नीरज के.पवन

अब राजस्थानी भाषा में भी होगी IPL मैच की कमेंट्री- नीरज के.पवन

जयपुर। राजस्थान दिवस के मौके पर प्रदेश के 8 करोड़ से ज्यादा राजस्थानियों को सरकार ने एक बड़ी खुशखबरी दी है। खेल विभाग के सचिव नीरज कुमार पवन ने बताया कि इस बार इंडियन प्रीमियर लीग में भोजपुरी और हरियाणवी के साथ ही अब राजस्थानी भाषा में भी लाइव कमेंट्री की जाएगी। इसको लेकर इंडियन प्रीमियर लीग के आयोजकों से बातचीत अंतिम दौर में है।

नीरज कुमार पवन ने बताया कि 8 करोड़ राजस्थानियों के अलावा दुनियाभर में बसने वाले लाखों प्रवासी राजस्थानी भी अपने घर में राजस्थानी भाषा का इस्तेमाल करते हैं। अब इन्हीं लोगों के बीच से एक सुझाव आया था कि इंडियन प्रीमियर लीग के मुकाबलों में भोजपुरी और हरियाणवी में कमेंट्री होती है। ऐसे में इंडियन प्रीमियर लीग के मुकाबले के दौरान राजस्थानी भाषा में भी कमेंट्री होनी चाहिए।

उन्होंने बताया कि राजस्थानी शेड्यूल भाषा में शामिल नहीं है। इसी तरह कई और भाषाएं ऐसी है, जो शेड्यूल नहीं होने के बाद भी उनमें कमेंट्री हो रही है। ऐसे में राजस्थानी भाषा में कमेंट्री हो हम इसका प्रयास कर रहे है।

नीरज कुमार पवन ने बताया कि मैंने इस सिलसिले में राजस्थान रॉयल्स के मालिक के साथ ही इंडियन प्रीमियर लीग के ब्रॉडकास्टर्स के साथ भी इस बारे में बातचीत की है। 1 अप्रैल को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की टीम भी जयपुर पहुंचेगी। हम उनसे भी इस विषय पर बात करेंगे। उन्होंने कि क्रिकेट के साथ ही बाकी सभी खेलों में ही राजस्थानी भाषा में कमेंट्री होनी चाहिए।

उन्होंने बताया कि राजस्थानी भाषा में कमेंट्री करने के लिए कुछ लोगों को शॉर्ट लिस्ट किया गया है। ऐसे में उम्मीद है कि आने वाले वक्त में राजस्थानी भाषा के क्रिकेट प्रेमी इंडियन प्रीमियर लीग के मुकाबलों का लुत्फ जरूर ले पाएंगे।

  • Related Posts

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी   सभी 9 ग्रहों में जहां शनि सबसे मंद गति से चलते हैं, वहीं चंद्रमा…

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार बीकानेर। रणजीतपुरा थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अदपाली जंक्शन, एनएच-911 चारणवाला चौराहे…

    You Missed

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल