राजस्थान में फिर बदलेगा मौसम, जाने चार दिन कैसा रहेगा वेदर

राजस्थान में फिर बदलेगा मौसम, जाने चार दिन कैसा रहेगा वेदर

बीकानेर। राजस्थान में पश्चिमी हवा चलने के साथ ही तापमान बढ़ने लगा है। कल राज्य में दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। पश्चिमी राजस्थान के जिलों में गर्मी तेज होने लगी है। वहीं, पूर्वी राजस्थान में भी तापमान बढ़ने से सुबह-शाम की ठंडक कम होने लगी है। मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर ने राज्य में 3 अप्रैल को पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 15 जिलों में आंधी चलने और हल्की बारिश की संभावना जताई है। वहीं, 5 अप्रैल को पश्चिमी जिलों में हीटवेव चलने का येलो अलर्ट जारी किया है। शेखावाटी के सीकर, पिलानी, चूरू, फतेहपुर में ठंडक बरकरार है। फतेहपुर में कल न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस, बारां में 11.5, सीकर में 12, पिलानी, भीलवाड़ा में 13.8, चित्तौड़गढ़ में 14.3, चूरू में 14.6 और हनुमानगढ़ में 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

4 दिन कैसा रहेगा मौसम?

2 अप्रैल: आज राजस्थान के शहरों में मौसम साफ रहेगा और कुछ जगहों पर तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के कोटा संभाग के जिलों में आज देर शाम को कहीं-कहीं बादल छा सकते है।

3 अप्रैल: प्रदेश में आंधी चलने कहीं-कहीं बादल छाने के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने का येलो अलर्ट जारी किया है।

4 अप्रैल: राजस्थान में मौसम साफ रहेगा और धूप तेज रह सकती है। सुबह-शाम को गर्मी का प्रभाव कम रह सकता है।

5 अप्रैल: पश्चिमी हवाओं का असर तेज होने से बाड़मेर, जैसलमेर जिले में हीटवेव चल सकती है, जिसके लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

  • Related Posts

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी   सभी 9 ग्रहों में जहां शनि सबसे मंद गति से चलते हैं, वहीं चंद्रमा…

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार बीकानेर। रणजीतपुरा थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अदपाली जंक्शन, एनएच-911 चारणवाला चौराहे…

    You Missed

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल