स्पा सेंटर को लेकर पुलिस ने जारी किया नया आदेश, भूल कर भी मत कर लेना ऐसा, वरना गए काम से

स्पा सेंटर को लेकर पुलिस ने जारी किया नया आदेश, भूल कर भी मत कर लेना ऐसा, वरना गए काम से

जयपुर में स्पा-मसाज सेंटर में अनैतिक गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए कड़े प्रावधान किए गए हैं। स्पा सेंटर लाइसेंस की अब तक स्पष्ट गाइडलाइन नहीं होने के कारण पुलिस ने यह कदम उठाया है। एडिशनल पुलिस कमिश्नर लॉ एंड ऑर्डर डॉ. रामेश्वर सिंह ने बुधवार को आदेश जारी कर स्पा सेंटर संचालन पर स्पष्ट आदेश दिए हैं।

आदेश का उल्लंघन कर गैरकानूनी कार्रवाई करने वालों से अब सख्ती से निपटा जाएगा। आदेशों में दर्शाए नियमों की पालना कर शहर में स्पा-मसाज सेंटर संचालन करना आसान नहीं होगा, जिससे इनकी आड़ में चल रही अवांछनीय गतिविधियों पर लगाम लगेगी।

अब यह करना होगा
1- सेंटर में स्त्री-पुरुषों के स्पा-मसाज के अलग-अलग खंड होगे, जिनके प्रवेश द्वार भी अलग रखे जाएंगे। केबिन का दरवाजा अंदर से बंद नहीं होगा।
2- स्पा-मसाज कराने वाले स्त्री-पुरुष की आइडी सहित पूरा रिकॉर्ड रजिस्ट्रर में इंद्राज करना पड़ेगा।
3- सेंटर का संचालन भी आवासीय भवन में प्रतिबंधित रहेगा।
4- मसाज-स्पा करने वालों को मान्यता प्राप्त संस्था से फिजियोथैरेपी, एक्यूप्रेशर या फिर व्यावसायिक चिकित्सक में डिग्री/डिप्लोमा प्रमाण पत्र पेश करना होगा।
5- सेंटर संचालक को कर्मचारियों का पुलिस सत्यापन कराना होगा और केंद्र के नाम, लाइसेंस नंबर सहित पुलिस हैल्प लाइन नंबर बोर्ड पर लिखने होंगे।
6- सेंटर में परिसर के साइट प्लान सहित कर्मचारियों की संख्या और उनका नाम भी अंकित करना होगा।

  • Related Posts

    बीकानेर में बूंदाबांदी के बाद फिर बढ़ी गर्मी, जाने कब तक मिलेगी राहत

    बीकानेर में बूंदाबांदी के बाद फिर बढ़ी गर्मी, जाने कब तक मिलेगी राहत बीकानेर। ग्रामीण इलाकों में ओलावृष्टि और शहर में हुई हल्की बूंदाबांदी ने ठंडक का अहसास कराया। वहीं,…

    राजयोग अलर्ट! मई के आखिरी में होगी बुध-शुक्र युति, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत

    राजयोग अलर्ट! मई के आखिरी में होगी बुध-शुक्र युति, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत Lakshmi Narayan Rajyog 2026: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल को जीवन के उतार-चढ़ाव से…

    You Missed

    बीकानेर में बूंदाबांदी के बाद फिर बढ़ी गर्मी, जाने कब तक मिलेगी राहत

    बीकानेर में बूंदाबांदी के बाद फिर बढ़ी गर्मी, जाने कब तक मिलेगी राहत

    राजयोग अलर्ट! मई के आखिरी में होगी बुध-शुक्र युति, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत

    राजयोग अलर्ट! मई के आखिरी में होगी बुध-शुक्र युति, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत

    घर में घुसकर रॉड-डंडों से पीटा, दीवार कूदकर घुसे आरोपी

    घर में घुसकर रॉड-डंडों से पीटा, दीवार कूदकर घुसे आरोपी

    शादी में डांस कर रही बिजनेसमैन की पत्नी की मौत, 4 महीने पहले हुई थी मैरिज

    शादी में डांस कर रही बिजनेसमैन की पत्नी की मौत, 4 महीने पहले हुई थी मैरिज

    बीकानेर : पुलिस ने इस मामले में फरार आरोपी पर 25 हजार रुपये का नगद इनाम किया घोषित

    बीकानेर : पुलिस ने इस मामले में फरार आरोपी पर 25 हजार रुपये का नगद इनाम किया घोषित

    बीकानेर : बाइक और ट्रैक्टर की आमने-सामने टक्कर, बच्ची सहित दो गंभीर घायल

    बीकानेर : बाइक और ट्रैक्टर की आमने-सामने टक्कर, बच्ची सहित दो गंभीर घायल