लालगढ़ स्टेशन पर एक के ऊपर एक चढ़ी ट्रेन,रेलवे ने किया मॉक ड्रिल बीकानेर।

लालगढ़ स्टेशन पर एक के ऊपर एक चढ़ी ट्रेन,रेलवे ने किया मॉक ड्रिल

बीकानेर। बीकानेर के लालगढ़ रेलवे स्टेशन के पास यार्ड एरिया में शंटिंग एरिया में दो यात्री रेल गाड़ियों के डिब्बे एक-दूसरे के ऊपर चढ़ गए। सूचना मिलने के साथ ही रेलवे टीम मौके पर पहुंची। रेलवे पुलिस ने भी मोर्चा संभाला। हालांकि ये मॉक ड्रिल थी। अभ्यास के तौर पर बचाव दल को अलर्ट किया गया।

रेलवे के स्थानीय प्रवक्ता धुनीलाल कुमावत ने बताया- कभी रेल हादसा होने की स्थिति से निपटने के लिए रेलवे सुरक्षा बल, पुलिस बल और अधिकारी-कर्मचारी कितने अलर्ट हैं? इसे परखने के लिए इस तरह की मॉक ड्रिल होती है। गुरुवार को लालगढ़ में दो डिब्बों को एक-दूसरे के ऊपर रखा गया ओर इसके बाद ये सूचना प्रसारित की गई कि शंटिंग के दौरान दो डिब्बों में टक्कर हो गई है। डिब्बों में चालीस यात्री है। इसके बाद रेलवे के जिम्मेदारी अधिकारी, कर्मचारी, पुलिस बल व अन्य तुरंत मौके पर पहुंचे। मॉक ड्र्रिल का पता चलने पर सभी ने राहत की सांस ली।

लालगढ़ में मॉक ड्रिल की गई। - Dainik Bhaskar

रेलवे के उप मंडल प्रबंधक रूपेश कुमार ने मीडिया को बताया- ये मॉक ड्रिल थी, जिसमें चालीस यात्रियों को फंसा हुआ बताया गया था। इसके बाद सभी टीमें एक साथ पहुंची और यात्रियों को रेस्क्यू किया गया। रेलवे आमतौर पर इस तरह के ऑपरेशन करता रहता है।

  • Related Posts

    पीबीएम ट्रॉमा सेंटर में देर रात फिर हुआ हंगामा, मारपीट का लगाया आरोप

    पीबीएम ट्रॉमा सेंटर में देर रात फिर हुआ हंगामा, मारपीट का लगाया आरोप बीकानेर। कोडमदेसर के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे के बाद पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में हंगामे…

    झमाझम बारिश को लेकर आई ये बड़ी खबर, जारी हुआ इतने दिन तक अलर्ट

    झमाझम बारिश को लेकर आई ये बड़ी खबर, जारी हुआ इतने दिन तक अलर्ट जयपुर। राजस्थान में प्री-मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश के…

    You Missed

    पीबीएम ट्रॉमा सेंटर में देर रात फिर हुआ हंगामा, मारपीट का लगाया आरोप

    पीबीएम ट्रॉमा सेंटर में देर रात फिर हुआ हंगामा, मारपीट का लगाया आरोप

    झमाझम बारिश को लेकर आई ये बड़ी खबर, जारी हुआ इतने दिन तक अलर्ट

    झमाझम बारिश को लेकर आई ये बड़ी खबर, जारी हुआ इतने दिन तक अलर्ट

    बीकानेर: सड़क हादसे में युवक की मौत, स्टेट हाईवे पर कार से टकराने के बाद बाइक के परखच्चे उड़ गए

    बीकानेर: सड़क हादसे में युवक की मौत, स्टेट हाईवे पर कार से टकराने के बाद बाइक के परखच्चे उड़ गए

    कोडमदेसर में तेज रफ्तार बुलेट से दो की मौत, पैदल जा रहे श्रद्धालुओं को बुलेट से कुचला

    कोडमदेसर में तेज रफ्तार बुलेट से दो की मौत, पैदल जा रहे श्रद्धालुओं को बुलेट से कुचला

    सिद्धू मूसेवाला को जिस पिस्टल से मारा, उसका सप्लायर गिरफ्तार:गोल्डी और रोहित गोदारा के कहने पर करता सप्लाई

    सिद्धू मूसेवाला को जिस पिस्टल से मारा, उसका सप्लायर गिरफ्तार:गोल्डी और रोहित गोदारा के कहने पर करता सप्लाई

    सचिव सहित 5 अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड, सीएम ने एक ही भूखंड पर दो बार पट्टा जारी करने पर की कार्रवाई

    सचिव सहित 5 अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड, सीएम ने एक ही भूखंड पर दो बार पट्टा जारी करने पर की कार्रवाई