शहर में इस जगह बस से टकराया ट्रक, उछलकर सड़क पर गिरे बाराती

शहर में इस जगह बस से टकराया ट्रक, उछलकर सड़क पर गिरे बाराती

राजसमंद में तेज रफ्तार ट्रक अचानक मुड़ा और सामने से आ रही बारात की बस से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस में बैठे लोग उछलकर कई मीटर दूर जाकर गिरे। हादसे में 37 लोग घायल हो गए। सड़क पर गिरे और बस में फंसे घायलों को निकालकर हॉस्पिटल पहुंचाया गया। दुर्घटना में ट्रक ड्राइवर केबिन में बुरी तरह फंस गया। हादसा उदयपुर-राजसमंद हाईवे पर देलवाड़ा थाना इलाके में नेगड़िया टोल नाके के पास बुधवार शाम 5:45 बजे हुआ। हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इसमें नजर आ रहा है कि ट्रक अपने आगे चल रही कार को बचाने के चक्कर में अचानक रॉन्ग साइड में मुड़ गया और बस से टकरा गया। वीडियो में टक्कर के बाद बस में बैठे 5 लोग उछलकर बाहर गिरते दिखाई दे रहे हैं। उदयपुर निवासी मनोज नायक पुत्र चुन्नी लाल की शादी आज राजसमंद के रहने वाले कालू राम नायक की बेटी पूजा से होनी है। दूल्हा और उसका छोटा भाई चंद्र प्रकाश (32) कार से जा रहे थे। वहीं, बारात आदर्श नगर यूनिवर्सिटी रोड, उदयपुर से 4:15 बजे बस से रवाना हुई थी। चंद्र प्रकाश नायक ने बताया- बारात उदयपुर से राजसमंद के ताराखेड़ा खंडेल चौराहे के पास जा रही थी। भिड़ंत के समय 4-5 बाराती उछलकर बस से नीचे गिर गए। हादसे के बाद बस में चीख-पुकार मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बस से बारातियों को बाहर निकाला।

  • Related Posts

    बीकानेर: 18 वर्षीय छात्रा ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच जारी

    बीकानेर: 18 वर्षीय छात्रा ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच जारी बीकानेर। जेएनवीसी थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां 18 वर्षीय छात्रा ने अपने…

    बीकानेर: बुजुर्ग ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

    बीकानेर: बुजुर्ग ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी बीकानेर। नोखा थाना क्षेत्र के सलुंडीया गांव में रेलवे लाइन के पास एक खेत में 65 वर्षीय बुजुर्ग द्वारा…

    You Missed

    बीकानेर: 18 वर्षीय छात्रा ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच जारी

    बीकानेर: 18 वर्षीय छात्रा ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच जारी

    बीकानेर: बुजुर्ग ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

    बीकानेर: बुजुर्ग ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

    आज 5 जिलों में लू की चेतावनी, बीकानेर में आंधी-बारिश को लेकर आई ये खबर

    आज 5 जिलों में लू की चेतावनी, बीकानेर में आंधी-बारिश को लेकर आई ये खबर

    बीकानेर में इस जगह बस से उतरकर सड़क पार कर रही छात्रा की मौत

    बीकानेर में इस जगह बस से उतरकर सड़क पार कर रही छात्रा की मौत

    शादी से 3 दिन पहले युवक का किडनैप, बंदूक दिखाकर गाड़ी में डाल ले गए बदमाश

    शादी से 3 दिन पहले युवक का किडनैप, बंदूक दिखाकर गाड़ी में डाल ले गए बदमाश

    भीषण सड़क हादसा, 3 जिंदा जले, शादी-समारोह में जा रहा था परिवार

    भीषण सड़क हादसा, 3 जिंदा जले, शादी-समारोह में जा रहा था परिवार