बीकानेर में रसद विभाग ने पकड़ी अवैध गैस रिफिलिंग, थाने से 200 मीटर दूर की कार्रवाई

बीकानेर में रसद विभाग ने पकड़ी अवैध गैस रिफिलिंग, थाने से 200 मीटर दूर की कार्रवाई

रसद विभाग ने जिले में घरेलू गैस सिलेंडर के अवैध दुरूपयोग के खिलाफ एक बार फिर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। जिला रसद अधिकारी की टीम ने एक दुकान पर पांच सिलेंडर और रिफिलिंग मशीन बरामद की है।

गैस भरते रंगे हाथों पकड़ा

जिला रसद अधिकारी वीरेन्द्र सिंह चौधरी, प्रवर्तन अधिकारी पवन सुथार तथा प्रवर्तन निरीक्षक जय सिंह ने तीन स्थानों पर घरेलू गैस सिलेंडरों का दुरूपयोग करते पाए जाने पर आरोपियों के विरूद्ध वैधानिक कार्रवाई की। नया शहर थाना रोड पर हरिजन मोहल्ला चौराहा पर रामदेव ट्रेडर दुकान पर विष्णु बिश्नोई पुत्र नरसी बिश्नोई को वाहनों में गैस भरते रंगे हाथों पकड़ा और उससे 5 सिलेंडर, एक-एक रिफिलिंग मोटर और कांटा जब्त किए गए।

करमीसर ग्राम मुख्य चौराहे पर छोटूराम पुत्र मोडाराम को घर के अंदर बनी दुकान में घरेलू गैस सिलेंडरों का दुरूपयोग करते पकड़ा गया और उससे 1 सिलेंडर, एक-एक रिफिलिंग मोटर और कांटा जब्त किए गए। एक अन्य कार्रवाई में नागणेची जी मंदिर के पीछे अजय सिंह पुत्र सतवीर सिंह निवासी ददरेगा, तह. तारानगर हाल निवासी वल्लभ गार्डन, बीकानेर से 02 सिलेंडर, एक-एक रिफिलिंग मोटर और कांटा जब्त किए गए।

होगी कार्रवाई

सभी प्रकरणों में जब्त सामग्री को निकटतम गैस एजेंसी को सुपुर्द कर सुरक्षित रखा गया है। समस्त प्रकरण घरेलू गैस सिलेंडरों का दुरुपयोग एलपीजी (आपूर्ति एवं वितरण का विनियमन) अधिनियम, 2000 की धारा 3, 4, 5 एवं 7 का स्पष्ट उल्लंघन है। इसके मद्देनजर इन प्रकरणों में सक्षम न्यायालय में मुकद्दमा दर्ज करवाया जाकर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े नागौर में बदमाशों ने लाठियों और हॉकी से ठेकेदार को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। कैंपर और स्कॉर्पियो…

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया हनुमानगढ़ जिले में कुंभाराम आर्य लिफ्ट कैनाल से जुड़ी पानी की डिग्गी में डूबने से 3…

    You Missed

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा

    बीकानेर: फायरिंग के फरार आरोपी की संपत्ति पर पुलिस की नजर, पुलिस खंगाल रही बेनामी संपत्ति का रिकॉर्ड

    बीकानेर: फायरिंग के फरार आरोपी की संपत्ति पर पुलिस की नजर, पुलिस खंगाल रही बेनामी संपत्ति का रिकॉर्ड

    राजस्थान के 24 जिलों में बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

    राजस्थान के 24 जिलों में बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी