शादी समारोह से नाबालिग लड़की को उठा कर किया दुष्कर्म, मामला दर्ज 

शादी समारोह से नाबालिग लड़की को उठा कर किया दुष्कर्म, मामला दर्ज 

बीकानेर। राजस्थान के नोखा में एक नाबालिग लडक़ी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने रविवार रात को पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पीडि़ता की मां ने पुलिस को बताया कि वह अपने बच्चों के साथ रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में आई थी। रात को वह ढाणी की चौकी पर बच्चों के साथ सो रही थी। रात करीब 4 बजे उसकी बेटी के चिल्लाने की आवाज सुनकर वह जाग गई।

पीडि़ता ने बताया कि एक व्यक्ति सफेद शर्ट और काली पैंट पहने हुए था। उसने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था। आरोपी ने उसका मुंह दबाकर उसे गाय के छप्पर में ले गया। वहां उसने दुष्कर्म किया और गला दबाने की कोशिश की। पीडि़ता के चिल्लाने पर आरोपी सडक़ पर खड़ी गाड़ी में बैठकर फरार हो गया।

पीडि़ता ने आरोपी की उम्र लगभग 21 वर्ष बताई है। घटनास्थल पर आरोपी के पैरों के निशान मिले हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

एडिशनल एसपी कैलाश सांधु ने बताया कि टेक्निकल व नॉन टेक्निकल तरीकों से हमारी टीम काम कर रही है अभी तक किसी प्रकार की कोई पुख्ता चीज हमें नहीं मिली। टीम लगी है, जल्दी खुलासा किया जाएगा। संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। अभी तक किसी प्रकार की कोई गिरफ्तारी नही हुई है।

  • Related Posts

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी   सभी 9 ग्रहों में जहां शनि सबसे मंद गति से चलते हैं, वहीं चंद्रमा…

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार बीकानेर। रणजीतपुरा थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अदपाली जंक्शन, एनएच-911 चारणवाला चौराहे…

    You Missed

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल