जीरो लाइन पार कर पाकिस्तान पहुंचा BSF जवान, पाक रेंजर्स ने कस्टडी में लिया, आंखों पर पट्‌टी बांध फोटो जारी

जीरो लाइन पार कर पाकिस्तान पहुंचा BSF जवान, पाक रेंजर्स ने कस्टडी में लिया, आंखों पर पट्‌टी बांध फोटो जारी

राजस्थानी चिराग। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर है। भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कई कड़े प्रतिबंध लगाए हैं। इसी बीच बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) के एक जवान को पाकिस्तानी रेंजर्स ने हिरासत में ले लिया है, जिससे सीमा पर स्थिति और अधिक संवेदनशील हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार, जवान गलती से जीरो लाइन पार कर पाकिस्तानी सीमा में दाखिल हो गया था।

गलती से पार की जीरो लाइन, पाक रेंजर्स ने लिया हिरासत में
घटना के अनुसार, बीएसएफ के जवान पीके सिंह पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के निवासी हैं। पीके सिंह पंजाब में जलोके दोना पोस्ट के पास जीरो लाइन को पार करके पाकिस्तान की सीमा में दाखिल हो गए। जवान कंटीली तार के दूसरी तरफ नो मैनस लैंड में फसल काट रहे किसानों की निगरानी कर रहे थे। इस दौरान जवान गलती से सीमा के उस पार चले गए। जीरो लाइन से पहले इस क्षेत्र में किसानों को विशेष परमिट के तहत खेती करने की अनुमति दी जाती है, और फसल बोने व काटने के दौरान बीएसएफ के जवान उनकी सुरक्षा में तैनात रहते हैं, जिन्हें किसान गार्ड भी कहा जाता है।
पाकिस्तानी मीडिया ने जारी की जवान की तस्वीरें
पाकिस्तानी मीडिया ने जवान की तस्वीरें जारी की हैं, जिनमें उनकी आंखों पर पट्‌टी बंधी हुई है और वह AK-47 राइफल व पानी की बोतल के साथ नजर आ रहे हैं। इससे स्पष्ट होता है कि जवान ड्यूटी पर थे और अनजाने में सीमा पार कर बैठे।
अब तक नहीं हुई रिहाई, BSF ने साधा संपर्क
घटना के बाद BSF अधिकारियों और पाक रेंजर्स के बीच संवाद स्थापित किया गया है। जवान को अभी तक रिहा नहीं किया गया है, लेकिन उसकी सुरक्षित वापसी के प्रयास जारी हैं। दोनों देशों के बीच हॉटलाइन और फ्लैग मीटिंग के माध्यम से समाधान निकालने की कोशिश की जा रही है।
पहलगाम में आतंकी हमले के बाद नाराजगी
मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान के रिश्तों में फिर से तनाव बढ़ गया है। दरअसल, पहलगाम में आतंकवादियों ने 26 पर्यटकों की हत्या कर दी थी, जिसके बाद से देशभर में पाकिस्तान के खिलाफ गहरी नाराजगी और आक्रोश फैल गया है।

  • Related Posts

    कांग्रेस नेता के घर फायरिंग मामले में बड़ी कार्रवाई, गैंगस्टर रोहित गोदारा के माता-पिता सहित तीन गिरफ्तार

    कांग्रेस नेता के घर फायरिंग मामले में बड़ी कार्रवाई, गैंगस्टर रोहित गोदारा के माता-पिता सहित तीन गिरफ्तार चूरू। जिले के रतनगढ़ में कांग्रेस नेता एवं प्रॉपर्टी डीलर राजेंद्र बबेरवाल के…

    बड़ी खबर: एक तारीख से पेट्रोल पंपो पर नहीं मिलेगा डीजल-पेट्रोल, पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन दिया बेमियादी हड़ताल का अल्टीमेटम

    बड़ी खबर: एक तारीख से पेट्रोल पंपो पर नहीं मिलेगा डीजल-पेट्रोल, पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन दिया बेमियादी हड़ताल का अल्टीमेटम राजस्थान: राजस्थान के आम नागरिकों, वाहन चालकों और किसानों के लिए…

    You Missed

    बीकानेर: 8 महीने से फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 16 मुकदमों में वांछित आरोपी को वाहन सहित पकड़ा

    बीकानेर: 8 महीने से फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 16 मुकदमों में वांछित आरोपी को वाहन सहित पकड़ा

    जेएनवीसी पुलिस ने हथियार और कारतूसों के साथ युवक को दबोचा

    जेएनवीसी पुलिस ने हथियार और कारतूसों के साथ युवक को दबोचा

    बीकनेर: इस इलाके में पुलिस ने स्पा सेंटर पर मारा छापा, चार महिलाओं को किया गिरफ्तार

    बीकनेर: इस इलाके में पुलिस ने स्पा सेंटर पर मारा छापा, चार महिलाओं को किया गिरफ्तार

    अपनी ही राशि में केतु दिसंबर तक रहेंगे विराजमान! इन 4 राशियों का चमकेगा भाग्य

    अपनी ही राशि में केतु दिसंबर तक रहेंगे विराजमान! इन 4 राशियों का चमकेगा भाग्य

    अपार्टमेंट में चल रहा था ये काम, संचालक समेत 11 युवक-युवतियां गिरफ्तार

    अपार्टमेंट में चल रहा था ये काम, संचालक समेत 11 युवक-युवतियां गिरफ्तार

    बीकानेर: फर्जी फर्म बनाकर लाखों रूपए की ठगी का आरोपी चढ़ा हत्थे, देशभर में दर्ज शिकायतें

    बीकानेर: फर्जी फर्म बनाकर लाखों रूपए की ठगी का आरोपी चढ़ा हत्थे, देशभर में दर्ज शिकायतें