राजस्थान में भीषण सड़क हादसा, दो ट्रकों की आमने-सामने की भिड़ंत, 2 जिंदा जले, देखे वीडियो

राजस्थान में भीषण सड़क हादसा, दो ट्रकों की आमने-सामने की भिड़ंत, 2 जिंदा जले

राजस्थान के हनुमानगढ़ में शनिवार को भीषण सड़क हादसे में दो जनों की जिंदा जलने से मौत हो गई। यह एक्सीडेंट रावतसर के मेगा हाईवे सरदारशहर रोड पर धन्नासर के पास हुआ। हादसा दो ट्रकों की आमने-सामने की टक्कर से हुआ।

ट्रकों में लगी आग

पुलिस ने बताया कि शाम करीब पांच बजे धन्नासर के पास दो ट्रकों की भीषण टक्कर हो गई। इसके बाद दोनों ट्रकों में आग लग गई, जिसमें 2 जनों की जिंदा जलने से मौत हो गई। वहीं घटना के सूचना मिलने के बाद मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां और एंबुलेंस पहुंची।

फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। रावतसर थाना पुलिस का कहना है कि हादसे की विस्तृत जांच की जा रही है। वहीं एक्सीडेंट के बाद मेगा हाईवे पर लंबा जाम लग गया, जिसे खुलवाने में पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी।

यह वीडियो भी देखें

बस में लग चुकी है आग

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले हनुमानगढ़ जिले के पल्लू थाना क्षेत्र में जयपुर से संगरिया जा रही एक निजी स्लीपर कोच में आग लगने से पूरी बस जल गई थी। बस में सवार 30 यात्री बाल-बाल बच गए थे। मेगा हाईवे पर टोल नाका को पार करके जैसे ही बस निकली पिछले हिस्से में आग लग गई। एक यात्री ने खिड़की से आग लगी देखी तो शोर मचाया। चालक ने तुरंत ही बस को सड़क किनारे रोक दिया। बस में 30 से अधिक यात्री थे, जो गहरी नींद में थे। एकाएक बस में आग लगने का शोर मचा तो यात्री हड़बड़ाहट में उठे और तुरंत ही बाहर निकल गए।

  • Related Posts

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की शुक्र सितंबर के प्रारंभ में गोचर करेंगे। वह 2 सितंबर को राशि परिवर्तन करते हुए…

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम बीकानेर। सड़क किनारे काम कर रहे मजदूर की ट्रक की चपेट में आने से…

    You Missed

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बिजली फॉल्ट ठीक करने पहुंची टीम पर हमला, गाड़ी पर किया पथराव

    बिजली फॉल्ट ठीक करने पहुंची टीम पर हमला, गाड़ी पर किया पथराव

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए