शहर में इस जगह पति को छोड़ प्रेमी के साथ लिव-इन में रह रही थी महिला, अर्द्धनग्न हालत में मिला शव

शहर में इस जगह पति को छोड़ प्रेमी के साथ लिव-इन में रह रही थी महिला, अर्द्धनग्न हालत में मिला शव
हनुमानगढ़ । संगरिया के ढाबां गांव में शनिवार सुबह एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई। जहां लिव-इन-रिलेशनशिप में रह रहे एक अधेड़ व्यक्ति ने पहले अपनी महिला साथी की गला दबाकर हत्या कर दी, फिर खुद फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक महिला की पहचान सुमन (35) पत्नी मराठा सिंह निवासी भगतपुरा के रूप में हुई है। यह महिला बीते दो माह से गांव ढाबां संतोषी माता मंदिर समीप रहने वाले राजूसिंह (52) पुत्र वीरा सिंह रामदासिया, के साथ रह रही थी।

अर्द्धनग्न अवस्था में मिली महिला
महिला अर्द्धनग्न अवस्था में मृत पाई गई। उसके नाक और कान से खून बह रहा था। इससे जाहिर होता है कि उसकी गला घोंटकर हत्या की गई। इसके बाद राजू सिंह ने घर के दूसरे कमरे में रंगाई-पुताई में इस्तेमाल होने वाली सीढ़ी का सहारा लेकर छत में लगे सरिया से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। दम घुटने से उसकी मौत हो गई।

घटनास्थल पर जांच करती टीम।
घटनास्थल पर जांच करती टीम।

एफएसएल टीम जुटा रही साक्ष्य
घटना की सूचना पूर्व सरपंच गुरपास सिंह बराड़ और ग्रामीणों ने पुलिस को दी। मौके पर संगरिया थाना पुलिस डीएसपी कर्णसिंह बराड़ के नेतृत्व में पहुंची। एसडीएम जय कौशिक भी मौके पर पहुंचे और घटना की गंभीरता को देखते हुए श्रीगंगानगर से एफएसएल टीम को साक्ष्य जुटाने के लिए बुलाया गया है।

  • Related Posts

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास जैसलमेर के MBBS स्टूडेंट ने राजकोट (गुजरात) में ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।…

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत उदयपुर में बिजली की खराब डीपी लेकर जा ग्रामीणों की गाड़ी खाई में गिर गई। हादसे में 2 लोगों…

    You Missed

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी