दो युवकों व एक विवाहिता ने फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त की

दो युवकों व एक विवाहिता ने फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त की

राजस्थानी 36 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, दी जान।
राजस्थानी चिराग। नापासर थाने में रोही हिम्मतासर में 36 वर्षीय युवक चौरूलाल पुत्र हरखाराम मेघवाल निवासी रिडमलसर सिपाहीयान ने शुक्रवार को खेजड़ी के पेड़ से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के छोटे भाई किशनलाल ने पुलिस को रिपोर्ट देकर मर्ग दर्ज करवाई। मामले की जांच थानाधिकारी लक्ष्मणसिंह करेंगे।

35 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त की।
राजस्थानी चिराग। कालू थाने में गांव ढाणी पाण्डुसर निवासी 35 वर्षीय राजूनाथ पुत्र रामनाथ ने शुक्रवार को घर पर अकेला था। दोपहर करीब 12-1 बजे के बीच उसने घर के बरामदे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के चाचा मोहननाथ पुत्र खिराजनाथ ने पुलिस को रिपोर्ट देकर मर्ग दर्ज करवाई। मामले की जांच थानाधिकारी भंवरलाल करेंगे।

विवाहिता ने लगाया फंदा, ससुर ने मर्ग दर्ज करवाई।
राजस्थानी चिराग। बीछवाल थाना क्षेत्र में रहने वाली 22 वर्षीय दुर्गा कुमारी उर्फ संजू पुत्री निशुराम रविदास निवासी मरवान,बिहार ने 12 नवंबर को पंखे से फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला का अंत कर दिया। मृतका के ससुर महेंद्र राम पुत्र रामस्वरूप रविदास निवासी विक्रमपुर ने पुलिस को बताया कि उसके पुत्र अर्जुन ने दुर्गा कुमारी से 2022 में प्रेम विवाह किया था। उसका पुत्र गांव बिहार गया हुआ था तो पीछे से उसकी बहू ने पंखे से फांसी लगा ली। परिजन उसे पीबीएम अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम करवा ससुराल पक्ष को सौंप दिया तथा पीहर पक्ष को सूचना दी। मामले की जांच बीकानेर उपखंड अधिकारी करेंगे।

Recent Posts

  • Related Posts

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत बीकानेर। बीकानेर में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन भाइयों की मौत…

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर बीकानेर। प्रदेश के गांवो में एलपीजी उपभोक्ताओं को सिलेंडर बुकिंग की समय सीमा को कम कर दिया गया है।…

    You Missed

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा