स्पार्किंग, धमाके के बाद चिल्ड्रन वार्ड में आग लगी, 10 नवजात जिंदा जले

स्पार्किंग, धमाके के बाद चिल्ड्रन वार्ड में आग लगी, 10 नवजात जिंदा जले

झांसी के महारानी लक्ष्मीबाई सरकारी मेडिकल कॉलेज में स्पेशल न्यू बोर्न केयर यूनिट (SNCU) में शुक्रवार रात भीषण आग लग गई। हादसे में 10 बच्चों की मौत हो गई। वार्ड की खिड़की तोड़कर 39 बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। घटना रात करीब साढ़े 10 बजे की है। ऑक्सीजन कंसंट्रेटर में स्पार्किंग के चलते आग लगी, फिर धमाका हो गया। इसके बाद पूरे वार्ड में आग फैल गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियां पहुंचीं। आग पर काबू पाने में करीब 2 घंटे लगे। इधर, हादसे के बाद सीएम योगी ने हाईलेवल मीटिंग की। उन्होंने कमिश्नर और DIG को 12 घंटे के अंदर रिपोर्ट देने के आदेश दिए। सुबह 5 बजे झांसी पहुंचे डिप्टी सीएम और हेल्थ मिनिस्टर ब्रजेश पाठक ने कहा- हादसे की 3 जांच होगी। पहली- स्वास्थ्य विभाग करेगा। दूसरी- पुलिस करेगी। तीसरी- मजिस्ट्रेट से जांच कराई जाएगी। अगर कोई चूक पाई जाती है, तो जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई करेंगे।

  • Related Posts

    बीकानेर में कांग्रेस शहर जिलाध्यक्ष के साथ बदसलूकी और मारपीट का आरोप, कार्यकर्ताओं में रोष

    बीकानेर में कांग्रेस शहर जिलाध्यक्ष के साथ बदसलूकी और मारपीट का आरोप, कार्यकर्ताओं में रोष बीकानेर। वार्ड नंबर 50 में कांग्रेस के चुनाव कार्यालय के उद्घाटन के दौरान कांग्रेस शहर…

    भाजपा ने दो विधायकों के विरोध के कारण महावीर रांका का टिकट वापस छीना

    भाजपा ने दो विधायकों के विरोध के कारण महावीर रांका का टिकट वापस छीना (राजस्थानी चिराग की खास खबर) बीकानेर। 31 अगस्त। अभी अभी खबर मिली है कि वार्ड नंबर…

    You Missed

    8 बजे से मतगणना, 10 बजे से नतीजे, त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में खुलेगा स्ट्रॉन्ग रूम

    8 बजे से मतगणना, 10 बजे से नतीजे, त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में खुलेगा स्ट्रॉन्ग रूम

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता