राजस्थान में यहां बारिश के साथ गिरे ओले, अंधड़ से विद्युत पोल व पेड़ धराशायी

राजस्थान में यहां बारिश के साथ गिरे ओले, अंधड़ से विद्युत पोल व पेड़ धराशायी

राजस्थानी चिराग:- लू के थपेड़ों से आहत आमजन को श्रीगंगानगर जिले में बुधवार दोपहर बाद मौसम में आए बदलाव के बाद बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि से राहत मिली। मौसम में बदलाव अंधड़ के साथ आया, जिससे कई जगह विद्युत पोल, ट्रांसफार्मर और पेड़ धराशायी हो गए।

विद्युत पोल गिरने से विद्युत आपूर्ति प्रभावित हुई है। जिला मुख्यालय पर अंधड़ से जनजीवन प्रभावित हुआ है। लू का प्रकोप दोपहर तक रहा। उसके बाद आसमान पर बादलों ने डेरा डाला तो इसका असर कम हुआ। शाम चार बजे तेज अंधड़ के साथ मौसम में बदलाव आया। इससे कहीं बारिश का दौर शुरू हुआ तो, कहीं बारिश के साथ ओले भी गिरे। ओलावृष्टि से नुकसान का समाचार नहीं मिला।
अनूपगढ़ में झमाझम बारिश के बीच ओले गिरे, वहीं सूरतगढ़ में अच्छी बारिश हुई। सूरतगढ़ तहसील के ही राजियासर, बीरमाना और सिद्धूवाला में बारिश के साथ ओले गिरे। अंधड़ से राजियासर व अनूपगढ़ क्षेत्र में कई विद्युत पोल, ट्रांसफारमर और पेड़ धराशायी हो गए। श्रीगंगानगर व इसके आसपास के इलाके में अंधड़ से जनजीवन प्रभावित हुआ। अंधड़ इतना तेज था कि शहर में लगे कई होर्डिंग क्षतिग्रस्त हो गए। अंधड़ से बाजार में भी रौनक गायब हो गई।

  • Related Posts

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी   सभी 9 ग्रहों में जहां शनि सबसे मंद गति से चलते हैं, वहीं चंद्रमा…

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार बीकानेर। रणजीतपुरा थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अदपाली जंक्शन, एनएच-911 चारणवाला चौराहे…

    You Missed

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल