10 साल की मासूम को पिता ने बनाया अपनी हवस का शिकार, बच्ची ने बताई पूरी कहानी

10 साल की मासूम को पिता ने बनाया अपनी हवस का शिकार, बच्ची ने बताई पूरी कहानी

राजस्थानी चिराग। अजमेर में रिश्तों को शर्मसार करने का एक मामला सामने आया है। दस साल की मासूम बालिका को एक पिता ने अपनी हवस का शिकार बना लिया। मासूम पीड़िता अपने पिता की हरकतों से परेशान होकर अब उसके साथ नहीं रहना चाहती है। हरिभाऊ उपाध्याय नगर थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर पॉक्सो एक्ट व बलात्कार का मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है।

काउंसलर ने मदद की तो फूट पड़ी पीड़िता
थानाप्रभारी महावीर प्रसाद शर्मा ने बताया कि महिला कल्याण मंडल को 10 साल की मासूम बालिका के साथ उसके पिता द्वारा दुष्कृत्य करने की सूचना मिली। संस्था की काउंसलर योगिता गौड़ ने पीड़िता के घर पहुंचकर काउंसलिंग की तो उसने अपनी पीड़ा बयान की। काउंसलर के बयान के आधार पर पीड़िता और उसकी मां ने थाने में आकर शिकायत दी। शिकायत पर थाना पुलिस ने मासूम बालिका के पिता के खिलाफ बलात्कार, यौनशोषण करने, लैंगिक हमला करने व पॉक्सो एक्ट की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्जकर अनुसंधान शुरू कर दिया। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाया है। प्रकरण में अनुसंधान पुलिस उप अधीक्षक सीकाऊ नेमीचन्द कर रहे हैं।

मां के काम पर जाने के बाद बलात्कार
प्रारंभिक पड़ताल में दस साल की मासूम बालिका ने बताया कि उसकी मां दिन में काम पर चली जाती है। घर में उसके पिता उसके साथ अश्लीलता व गंदी हरकते करते हैं। पीड़िता ने बताया कि उसके पिता ने उसके साथ बलात्कार किया। जब वह ऐसा नहीं करने का विरोध करती है तो उसको धमकाते हैं। पीड़िता ने काउंसलिंग में बताया कि वह अपने पिता के साथ नहीं रहना चाहती है।

ऐसे हुआ खुलासा…
पूछताछ में सामने आया कि पीड़िता की मां भी पति का बचाव करती थी। मासूम ने काउंसलिंग में बताया कि उसने अपने साथ हुई गंदी व अश्लील हरकत की जानकारी मां को भी दी लेकिन उसने भी उसकी बातों को नजरअंदाज कर दिया। मां ने भी मदद नहीं की। वह रोजाना मजदूरी करने चली जाती है। पीड़िता ने पड़ोस में रहने वाली महिला को जब अपनी आपबीती सुनाई तो मामला महिला कल्याण मंडल तक पहुंचा।

  • Related Posts

    बीकानेर : रेलवे स्टेशन के पास घायल अवस्था में मिला व्यक्ति, अस्पताल पहुंचाया

    बीकानेर : रेलवे स्टेशन के पास घायल अवस्था में मिला व्यक्ति, अस्पताल पहुंचाया बीकानेर। रेलवे स्टेशन घंटाघर के पास एक व्यक्ति घायल अवस्था मिला है। जिसे सामाजिक संगठनों के सेवादारों…

    साल्ट-रिफाइनरी में युवक की मौत, मालिकों पर हत्या का आरोप, शव के साथ धरने पर बैठा भाई

    साल्ट-रिफाइनरी में युवक की मौत, मालिकों पर हत्या का आरोप, शव के साथ धरने पर बैठा भाई डीडवाना-कुचामन जिले में एक साल्ट रिफाइनरी में एक श्रमिक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों…

    You Missed

    बीकानेर : रेलवे स्टेशन के पास घायल अवस्था में मिला व्यक्ति, अस्पताल पहुंचाया

    बीकानेर : रेलवे स्टेशन के पास घायल अवस्था में मिला व्यक्ति, अस्पताल पहुंचाया

    साल्ट-रिफाइनरी में युवक की मौत, मालिकों पर हत्या का आरोप, शव के साथ धरने पर बैठा भाई

    साल्ट-रिफाइनरी में युवक की मौत, मालिकों पर हत्या का आरोप, शव के साथ धरने पर बैठा भाई

    4 मंजिला बिल्डिंग में आग, 9 मौतें:इनमें 3 लड़कियां, दमकल ने 10 लोगों का रेक्स्यू किया

    4 मंजिला बिल्डिंग में आग, 9 मौतें:इनमें 3 लड़कियां, दमकल ने 10 लोगों का रेक्स्यू किया

    राजस्थान में आईएमडी का बड़ा अलर्ट: 18,19,20 मार्च को 21 जिलों में तेज आंधी, जानें पूरा मौसम अपडेट

    राजस्थान में आईएमडी का बड़ा अलर्ट: 18,19,20 मार्च को 21 जिलों में तेज आंधी, जानें पूरा मौसम अपडेट

    बीकानेर में आप भी इस जगह खड़ी करते हो गाड़ी तो हो जाओ सावधान 

    बीकानेर में आप भी इस जगह खड़ी करते हो गाड़ी तो हो जाओ सावधान 

    नवरात्र से पहले बना अष्टादश योग, आज से इन 5 राशियों का अच्छा टाइम शुरू

    नवरात्र से पहले बना अष्टादश योग, आज से इन 5 राशियों का अच्छा टाइम शुरू