एएसआई के फिजिकल टेस्ट में दौड़ रहे हेड-कॉन्स्टेबल की मौत, 2 किमी दौड़ने के बाद आया हार्ट अटैक

एएसआई के फिजिकल टेस्ट में दौड़ रहे हेड-कॉन्स्टेबल की मौत, 2 किमी दौड़ने के बाद आया हार्ट अटैक

उदयपुर में ASI बनने के लिए परीक्षा में दौड़ रहे हेड कॉन्स्टेबल की हार्ट अटैक आने से मौत हो गई। फतेहसागर झील किनारे स्थित रानी रोड पर हेड कॉन्स्टेबल से ASI प्रमोशन का फिजिकल टेस्ट चल रहा था। टेस्ट के दौरान 2 KM दौड़ने के बाद हेड कॉन्स्टेबल जब्बर सिंह (35) अचानक बेहोश होकर गिर पड़े। उन्हें तुरंत एमबी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जब्बर सिंह को मृत घोषित कर दिया। घटना सोमवार सुबह 9:45 बजे की है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए एमबी हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी और परिवार के लोग मॉर्च्युरी पहुंचे। जानकारी के मुताबिक जब्बर सिंह 2011 में कॉन्स्टेबल पर भर्ती हुए थे। जब्बर सिंह उदयपुर जिले में लंबे समय से सेवाएं दे रहे थे। वर्तमान में झाड़ोल थाने में पोस्टेड थे। जब्बर सिंह की मौत के बाद पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। झाड़ोल उपखंड के अटवाल गांव के रहने वाले हैड कांस्टेबल जब्बर सिंह (35) के 2 बच्चे हैं। एक लड़का और एक लड़की है। उनकी पत्नी हाउस वाइफ है। पिता अर्जुन सिंह हैं, जो जेल प्रहरी पद से सेवानिवृत्त हैं। माता जमुना कुंवर हैं।

  • Related Posts

    मंगल का कुंभ राशि में गोचर, 23 फरवरी से इन 4 राशियों में बनेगा धन योग

    मंगल का कुंभ राशि में गोचर, 23 फरवरी से इन 4 राशियों में बनेगा धन योग 23 फरवरी को ग्रहों के सेनापति मंगल का कुंभ राशि में गोचर होने वाला…

    बीकानेर: अब ऐसे आएगा चालान, पढ़े ये खास खबर

    बीकानेर: अब ऐसे आएगा चालान, पढ़े ये खास खबर बीकानेर। परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग ने वाहन स्वामियों की सुविधा और पारदर्शिता को ध्यान में रखते हुए बड़ा निर्णय लिया…

    You Missed

    मंगल का कुंभ राशि में गोचर, 23 फरवरी से इन 4 राशियों में बनेगा धन योग

    मंगल का कुंभ राशि में गोचर, 23 फरवरी से इन 4 राशियों में बनेगा धन योग

    बीकानेर: अब ऐसे आएगा चालान, पढ़े ये खास खबर

    बीकानेर: अब ऐसे आएगा चालान, पढ़े ये खास खबर

    युवती की हत्या कर फंदे से लटका युवक, लड़की के सिर से बह रहा था खून

    युवती की हत्या कर फंदे से लटका युवक, लड़की के सिर से बह रहा था खून

    बीकानेर में कमरे पर सो रहे युवक की सिर-फोड़कर हत्या, लोहे का पाइप मारकर जान ली

    बीकानेर में कमरे पर सो रहे युवक की सिर-फोड़कर हत्या, लोहे का पाइप मारकर जान ली

    शादी से दो महीने पहले इकलौते बेटे की मौत, खेत पर मोटर चालू करने के दौरान लगा करंट

    शादी से दो महीने पहले इकलौते बेटे की मौत, खेत पर मोटर चालू करने के दौरान लगा करंट

    मीन राशि में शनि-बुध की युति, इन 3 राशियों का गोल्डन टाइम जल्द होगा शुरू

    मीन राशि में शनि-बुध की युति, इन 3 राशियों का गोल्डन टाइम जल्द होगा शुरू