युवती की हत्या कर फंदे से लटका युवक, लड़की के सिर से बह रहा था खून

युवती की हत्या कर फंदे से लटका युवक, लड़की के सिर से बह रहा था खून

जोधपुर में घर में युवती और युवक की लाशें मिली। युवती का शव कमरे में फर्श पर पड़ा था। सिर से खून बह रहा था। वहीं, युवक की लाश फंदे से लटकी मिली। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट और लोहे की गैंती मिली है। पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला है कि युवक ने पहले गैंती से युवती की हत्या की। फिर फंदे से लटककर सुसाइड कर लिया। मामला चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना इलाके का बुधवार दोपहर 12 बजे का है। युवती के चाचा ने युवक (मृतक) पर हत्या का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस प्रेम प्रसंग और पारिवारिक विवाद के एंगल से भी मामले की जांच कर रही है। थाना अधिकारी ईश्वर चंद्र पारीक ने बताया- पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक ने आत्महत्या कर ली है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने दरवाजा अंदर से बंद पाया। छत के रास्ते दरवाजा तोड़कर अंदर जाने पर कमरे में युवक-युवती के शव मिले। FSL टीम को भी मौके पर बुलाया गया। शवों को मथुरादास माथुर हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच में पता चला है कि 27 साल का युवक प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। उसने दूसरे शहर में रहकर बीएसटीसी की पढ़ाई कर रही 18 साल की युवती को फोन कर घर पर बुलाया था। युवती उसकी रिश्तेदार है। पुलिस के अनुसार, रात को दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। इसके बाद युवक ने युवती की हत्या कर दी और फिर आत्महत्या कर ली।

  • Related Posts

    बीकानेर: अपहरण कर जानलेवा हमले का मामला, तीन को किया गिरफ्तार, कैंपर बरामद

    बीकानेर: अपहरण कर जानलेवा हमले का मामला, तीन को किया गिरफ्तार, कैंपर बरामद बीकानेर। युवकों का अपहरण कर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन…

    कार खाई में गिरी, एम्स के डॉक्टर समेत 4 की मौत, मरने वालों में मां-भांजी भी शामिल

    कार खाई में गिरी,एम्स के डॉक्टर समेत 4 की मौत, मरने वालों में मां-भांजी भी शामिल जैसलमेर से उत्तराखंड गए पर्यटकों की इनोवा कार बेकाबू होकर टिहरी में 200 मीटर…

    You Missed

    बीकानेर: अपहरण कर जानलेवा हमले का मामला, तीन को किया गिरफ्तार, कैंपर बरामद

    बीकानेर: अपहरण कर जानलेवा हमले का मामला, तीन को किया गिरफ्तार, कैंपर बरामद

    कार खाई में गिरी, एम्स के डॉक्टर समेत 4 की मौत, मरने वालों में मां-भांजी भी शामिल

    कार खाई में गिरी, एम्स के डॉक्टर समेत 4 की मौत, मरने वालों में मां-भांजी भी शामिल

    रोहित गौदारा गैंग का शूटर-हथियार सप्लायर पकड़ा, अलग-अलग इलाकों में दी दबिश

    रोहित गौदारा गैंग का शूटर-हथियार सप्लायर पकड़ा, अलग-अलग इलाकों में दी दबिश

    राजस्थान में फिर बदलेगा मौसम,  बीकानेर को लेकर जारी हुआ ये अलर्ट 

    राजस्थान में फिर बदलेगा मौसम,  बीकानेर को लेकर जारी हुआ ये अलर्ट 

    बीकानेर में इस जगह युवक पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर

    बीकानेर में इस जगह युवक पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर

    बीकानेर: मामूली कहासुनी बदली खूनी संघर्ष में, युवक पर चाकू से हमला

    बीकानेर: मामूली कहासुनी बदली खूनी संघर्ष में, युवक पर चाकू से हमला