बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, 4 की मौत

बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, 4 की मौत

बीकानेर में देर रात हुए एक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हाईवे किनारे खड़े टैक्सी पर ट्रेलर चढ़ गया। इसकी चपेट में आने से इन सभी की जान चली गई। मामला जिले के नापासर थाना क्षेत्र के देशनोक-नौरंगदेसर मार्ग पर रात 12 बजे का है। ट्रेलर सवार ने ऑटो और पिकअप को कुचलते हुए हाईवे पर खड़े लोगों को रौंद दिया। जानकारी के अनुसार देशनोक-नौरंगदेसर मार्ग पर देर रात ऑटो पलट गय था। ऑटो को उठाने के लिए पिकअप गाड़ी को बुलाया गया था। इस दौरान घटनास्थल पर पांच से सात लोग मौजूद थे।

सभी लोग ऑटो को खड़ा करने का प्रयास कर रहे थे। तभी स्पीड में आया ट्रेलर ने ऑटो और पिकअप को टक्कर मारते हुए लोगों को रौंद दिया। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में घायल लोगों को बीकानेर के पीबीएम हॉस्पिटल लाया गया। जहां इलाज के दौरान देर रात तीन बजे एक और व्यक्ति की मौत हो गई। एक्सीडेंट में जान गंवाने वाले और घायल लोग कौन-कौन थे, इसके बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है।

  • Related Posts

    सावधान! मोबाइल पर आया ये मैसेज? भूलकर भी न करें ये 1 गलती, वरना…

    सावधान! मोबाइल पर आया ये मैसेज? भूलकर भी न करें ये 1 गलती, वरना… जयपुर। अगर आपके मोबाइल पर भी ‘पेंडिंग चालान’ (Pending Challan) का मैसेज आया है, तो सावधान…

    विक्रम संवत 2083 में चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत, गुरु-मंगल का बनेगा खास संयोग

    विक्रम संवत 2083 में चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत, गुरु-मंगल का बनेगा खास संयोग Hindu Nav Varsh 2026: हिंदू पंचांग के अनुसार, हर वर्ष हिंदू नववर्ष चैत्र मास के…

    You Missed

    सावधान! मोबाइल पर आया ये मैसेज? भूलकर भी न करें ये 1 गलती, वरना…

    सावधान! मोबाइल पर आया ये मैसेज? भूलकर भी न करें ये 1 गलती, वरना…

    विक्रम संवत 2083 में चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत, गुरु-मंगल का बनेगा खास संयोग

    विक्रम संवत 2083 में चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत, गुरु-मंगल का बनेगा खास संयोग

    बोलेरो पलटने से बेटे की मौत, पिता गंभीर घायल, घर से 1किमी पहले हादसा

    बोलेरो पलटने से बेटे की मौत, पिता गंभीर घायल, घर से 1किमी पहले हादसा

    मकान में लगी आग, जिंदा जले रिटायर्ड टीचर, बेड पर मिला शव

    मकान में लगी आग, जिंदा जले रिटायर्ड टीचर, बेड पर मिला शव

    बीकानेर : इस थाना क्षेत्र में 36 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

    बीकानेर : इस थाना क्षेत्र में 36 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास